featured देश मध्यप्रदेश राज्य

कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान, कहा मुझे सीएम बनने की भूख नहीं

kamal nath 1 कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान, कहा मुझे सीएम बनने की भूख नहीं

छतरपुर :  कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राजनगर के शक्ति मैदान में हुई सभा में कहा- मुझे मुख्यमंत्री बनने की भूख नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार को भगाने की भूख है। प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ करेंगे।

कांग्रेस नेता कमलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ

कमलनाथ की बहुत प्रंशसा

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। इसके पहले अपनी चुनावी यात्रा की शुरूआत सतना के मैहर से की। खजुराहो में नाथ ने आचार्य विद्यासागर का आशीर्वाद भी लिया। नाथ ने मैहर में मां के दर्शन के बाद यहां चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां विस में उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे किसी मुख्यमंत्री से कम नहीं हैं। यहां उमड़ी भीड़ देखकर ऐसा लगा कि कमलनाथ ही सीएम है।

ये भी पढ़ें : सिंधिया के व्यवहार से दुखी कांग्रेस महिला नेता ने सुनाई आपबीती, राहुल को लिखा पत्र

शिवराज पर लगाए गंभीर आरोप

कमलनाथ ने राजनगर में सरकारी खजाने को अनायास लुटाने का आरोप लगाते हुए कहा- शिवराज सरकार रोज नए-नए आयोजनों के माध्यम से बड़े-बड़े तंबू, होर्डिंग में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। झूठी घोषणाओं से प्रदेश की जनता को छला जा रहा है। प्रदेश की जनता अब भाजपा से छुटकारा चाहती है। यह सरकार अहंकार में मदमस्त है।

खजुराहो का पर्यटन कार्यालय इंदौर शिफ्ट

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा- खजुराहो जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में एक बड़ा हवाईअड्डा जरूरी है। लेकिन जहाज नहीं आते, खजुराहो का पर्यटन कार्यालय इंदौर शिफ्ट हो गया।

Related posts

झारखंड चुनाव: JMM से अधिक वोट पाकर भी सत्ता नहीं बचा पाई BJP

Trinath Mishra

25 सितम्बर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Rahul

करनाल में 3 मंजिला राइस मिल गिरी, 4 की मौत, 25 मजदूर मलबे में दबे, कुछ ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई

Rahul