Breaking News featured देश

मोदी सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए ‘जन आक्रोश रैली’ के जरिए कांग्रेस का शंखनाद, दिल्ली में लाखों लोग होंगे शामिल

04 18 मोदी सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए 'जन आक्रोश रैली' के जरिए कांग्रेस का शंखनाद, दिल्ली में लाखों लोग होंगे शामिल

आज दिल्ली के राम लीला मैदान में कांग्रेस ‘जन आक्रोश रैली’ करने जा रही है। जिसके लिए पूरे देश से भारी संख्या में लोग हिस्सा लेने के लिए राजधानी पहुंच रहे हैं। रैली के जरिए कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी की नाकामियों को गिनाते हुए 2019 के लोकसभा चुनावों का बिगुल फूंकेगी। इस दौरान राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल की दिल्ली में यह पहली रैली होगी।

 

04 18 मोदी सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए 'जन आक्रोश रैली' के जरिए कांग्रेस का शंखनाद, दिल्ली में लाखों लोग होंगे शामिल

 

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मोदी सरकार के चार साल-युवाओं को रोज़गार नहीं, महिलाओं को सुरक्षा नहीं, किसानों को सही दाम नहीं, दलितों-अल्पसंख्यकों को अधिकार नहीं। इस निराशा से फैले भारी आक्रोश को प्रकट करने के लिए कल सुबह 9:30 बजे रामलीला मैदान में “जन-आक्रोश रैली” में शामिल हों।’

 

 

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता भी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि आक्रोश समाज के सभी वर्गों, गरीब, वृद्ध, युवा, किसान, महिलाओं में है. इसलिए इसका नाम जन आक्रोश रैली है।

 

गहलौत ने कहा, ‘राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह कांग्रेसियों को संबोधित करेंगे और बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करेंगे जो कि ‘समाजिक अशांति उत्पन्न कर रही है और समाज को बांट रही है।’

 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, ‘लड़ाई की शुरूआत रविवार को होगी. जहां से एक नई क्रांति शुरू होगी. कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता इस संदेश को प्रसारित करने के लिए देश के कोने कोने में जाएंगे. सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक रैली में मौजूद रहेंगे.

Related posts

मिर्जापुर बेवसीरीज के रॉबिन शादी के बंधन में बंधे, सामने आई प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज

Trinath Mishra

भारत में बेईमानी से रहते हैं नाईजीरिया के लोग, करते हैं ड्रग्स का कारोबार: हंसराज अहीर

Rani Naqvi

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत को लेकर काला दिवस मनाएंगे ट्रांसपोर्टर्स

pratiyush chaubey