Breaking News featured देश राज्य

त्रिपुरा में कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर मुख्यालय कब्जाने का आरोप

Capture 1 त्रिपुरा में कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर मुख्यालय कब्जाने का आरोप

अगरतला। त्रिपुरा में शानदार जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हिंसा भड़काने, प्रतिमाएं ध्वस्त करने के आरोप तो लग ही रहे थे। वहीं अब एकाएक त्रिपुरा कांग्रेस ने बीजेपी पर उसके कमालपुर कार्यालय को हथियाने का आरोप लगाया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पूजन विश्वास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि आपके जैसे सच्चे कार्यकर्ताओं के कारण ही कांग्रेस जिंदा रहेगी, हम वापसी करेंगे! बता दें कि इससे पहले मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर समाजवादी क्रांति के जनक लेनिन की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगा था। Capture 1 त्रिपुरा में कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर मुख्यालय कब्जाने का आरोप

इसके बाद माकपा नेता हरिपदा दास ने कहा था कि बीजेपी समर्थक बेलोनिया में सरकारी कॉलेज के पास लेनिन की मूर्ति गिराने के बाद भारत माता जय का नारा लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मूर्ति को अगरतला से दक्षिण त्रिपुरा के मुख्यालय बेलोनिया में पांच वर्ष पहले लगाया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राज्यपाल और त्रिपुरा पुलिस प्रमुख अखिल कुमार शुक्ला से इस संबंध में बातचीत की और भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले इस पूर्वोत्तर राज्य में फैली हिंसा को समाप्त करने के लिए कदम उठाने के लिए कहा है।

 भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने माकपा पर जान बूझकर उकसाने और हिसा में संलिप्त होने व भाजपा समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में पार्टी इकाई से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर, पिछले 48 घंटों में माकपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर 49 हमले की घटनाएं हुई हैं जिसमें 17 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इन लोगों का इलाज राज्य के सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच राज्य में भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की बात भी सामने आई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने कई जिलों में निषेधात्मक आदेश दिए हैं और हिंसा को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Related posts

पीएम मोदी ने किया दमन में 1000 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास

Rani Naqvi

भारतीय मजदूर संग के महासचिव ने कहा- आर्थिक स्थिति खराब नहीं, यशवंत सिन्हा राजनीतिक व्यक्ति हैं

Pradeep sharma

Jharkhand Board 8th Result 2023: झारखंड बोर्ड 8वीं क्लास के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

Rahul