featured यूपी

लखनऊ: IT की रेड के बाद कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन, कहा मीडिया पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ: IT की रेड के बाद कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन, कहा मीडिया पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया समूह छापेमारी किए जाने के बाद आज कांग्रेस पार्टी ने मौन प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन प्रदर्शन के माध्यम से आपत्ति दर्ज करायी गई। जीपीओ के बाहर आयोजित धरने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि अखबार और चैनलों द्वारा सरकार के पक्ष में खबरें न प्रदर्शित करने के कारण मीडिया समूहों पर हो रहे हमले दुर्भाग्यपूर्ण हैं।media लखनऊ: IT की रेड के बाद कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन, कहा मीडिया पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण

आज आयोजित धरने में मीडिया को सम्बोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि भारत समाचार और दैनिक भास्कर कोरोना काल की त्रासदी सहित जनता के विभिन्न मुद्दों पर निष्पक्ष खबरों का लगातार संपादन कर रहे थे। इसे सरकार ने अपने विरोध में मानते हुए इन समूहों को जानबूझ कर अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रही है।

भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा, स्टेट हेड वीरेन्द्र सिंह के घरों पर दो दिनों तक लगातार इनकम टैक्स की छापेमारी की कार्रवाई की जाती रही। दैनिक भास्कर के प्रमुख सुधीर अग्रवाल के अखबार के कार्यालय पर भी इनकम टैक्स की छापेमारी की गयी।

कोरोना काल से जुड़ी तमाम खबरों को दैनिक भास्कर ने निष्पक्ष तरीके से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया समूह आधारभूत स्तंभ होते है जो जनता के दुख दर्द एवं पीड़ा को आवाज देते हैं किसी भी सरकार को इसे अपने विरूद्व न मानते हुए मीडिया की खबरों को सकारात्मक भाव से ग्रहण करते हुए जनता को राहत पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मीडिया की खबरों को नकारात्मक भाव से लेते हुए करायी जा रही दमनात्मक कार्यवाही मीडिया के मनोबल को गिराने वाली साबित होगीं जिससे लोकतंत्र और संविधान का व्यापक नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की अनैतिक कार्यवाहियों से भारत समाचार, दैनिक भास्कर आदि समूहों को डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपनी सम्पूर्ण ताकत से उनके साथ खड़ी है।
इस मौन प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव शिव पाण्डेय, मीडिया संयेजक अशोक सिंह, अनूप पटेल, ओकार नाथ सिंह, प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, अंशू अवस्थी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्त अज्जू एवं दिलप्रीत सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश सिंह चौहान, वृजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, आस्था तिवारी, जावेद अहमद, मेराज वली खान, नरेन्द्र गौतम, डा.शहजाद, शहनवाज मंगल आजमी, अवनीश शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, हसन रजा, राजन यादव, अलीशा, नीरज राय, रामेश्वर यादव, रामपाल यादव, अनोखे लाल तिवारी आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा. उमा शंकर पाण्डेय ने दी।

Related posts

Rahul Gandhi Ladakh Visit: दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर आज रवाना हो सकते हैं राहुल गांधी

Rahul

फतेहपुर: रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में सामने आया बड़ा घोटाला, नहीं लगा एक्सपेंशन ज्वाइंटर

Aditya Mishra

Uttarakhand News: न अनुकंपा, न अनुरोध…लगातार दूसरे साल ट्रांसफर पर रोक

Nitin Gupta