पंजाब

कांग्रेस ने हमेशा सूबे के साथ धोखा दिया है-CM प्रकाश सिंह बादल

Prakash Singh Badal कांग्रेस ने हमेशा सूबे के साथ धोखा दिया है-CM प्रकाश सिंह बादल

अमृतसर। राज्य के पुनर्गठन स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से राजीव गांधी तक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन लोगों ने राज्य के साथ केवल धोखा ही किया था। पंजाब को लेकर कांग्रेस सरकार ने हमेशा दोगला व्यवहार किया है। चाहे वो सूबे के विकास का मुद्दा रहा हो या कोई भी कांग्रेस के शासन में सूबे को हमेशा धोखा मिला है।

Prakash Singh Badal

कांग्रेस शासन में श्री अकाल तख्त साहिब को क्षति पहुंचाई गई, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया । ऐसे लोगों के हाथ में पंजाब की जनता वोट नहीं दे सकती। मैं केन्द्र सरकार से सूबे के लिए नहीं कुछ चाहता केवल ये चाहता हूं कि यहां की जनता के साथ जो जुल्म किया गया है अब उसका इंसाफ होना चाहिए। समारोह में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत किया ।

बादल ने भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि हमें कोई तोड़ नहीं सकता, यह अटूट गठबंधन है। इस गठबंधन में सूबे का विकास हुआ हैऔर आगे भी होगा। लगातार हर एक तरफ विकास सूबे में चारों ओर दिखाई दे रहा है। यह विकास केवल भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की वजह से हुआ था।

Related posts

जैकेट पहनी और आंखों पर चश्मा लगा पटियाला में दिखा अमृतपाल, CCTV फुटेज आई सामने

Rahul

पंजाब में AAP के सीएम उम्मीदवार होंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

Neetu Rajbhar

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट फैसला, समाधि में रहेंगे आशुतोष महाराज

Srishti vishwakarma