Breaking News featured देश राज्य

‘मोदी जैसे राक्षस को खड़ा करने वाले अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं’- कांग्रेस

ajay maken ‘मोदी जैसे राक्षस को खड़ा करने वाले अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं’- कांग्रेस

शनिवार को कांग्रेस ने अपने बयान से अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया है। जहां एक तरफ अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस से गठजोड़ करने के सपने देख रही है तो वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अन्ना आंदोलन के जरिए ‘मोदी जैसे राक्षस को खड़ा करने वाले’ अरविंद केजरीवाल के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि मोदी नाम के राक्षस को केजरीवाल ने ही पैदा किया है।

 

ajay maken ‘मोदी जैसे राक्षस को खड़ा करने वाले अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं’- कांग्रेस
Ajay Maken (File Photo)

 

माकन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौकरान  4-5 बार पीएम मोदी को राक्षस कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2012-13 अन्ना आंदोलन में किरण बेदी, बाबा रामदेव, जनरल वी. के. सिंह के साथ, आरएसएस और बीजेपी की बैकिंग के साथ मोदी नाम के इस राक्षस को खड़ा किसी ने किया है तो उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे लोग सेक्युलर अलायंस कर सकते हैं, लेकिन उन लोगों के साथ अलायंस कैसे कर सकते हैं, जिनके बारे में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन्होंने मोदी जैसे राक्षस को खड़ा किया है।

 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा- न्यायपालिका के साथ दिल्ली सरकार जैसा बर्ताव कर रही मेदी सरकार

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि उस आंदोलन में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को बदनाम किया गया। अजय माकन ने आरोप लगाया कि अन्ना आंदोलन में बी. एस. येदियुरप्पा, प्रेम कुमार धूमल, प्रकाश सिंह बादल पर कोई हमला नहीं हुआ। सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को निशाना बनाया गया और नुकसान पहुंचाया गया। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता और लीडर किसी भी सूरत में नहीं चाहते हैं कि दिल्ली में समझौता हो।

 

कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि जनता अब केजरीवाल को नकार रही है और दिल्ली में कांग्रेस को वापस लाना चाह रही है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता और सभी नेता यह बिल्कुल नहीं चाहते कि केजरीवाल की पार्टी के साथ किसी तरह का गठबंधन हो। इसकी कुछ वजह हैं. पहली वजह है कि यह है केजरीवाल की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है और जनता अब उनको नकार चुकी है।’

 

माकन ने कहा, ‘दूसरी वजह यह है कि 2011 में केजरीवाल ने बाबा रामदेव, किरण बेदी, आरएसएस और भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया और मोदी नाम के इस राक्षस को खड़ा किया। ऐसे में केजरीवाल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है।’

 

उन्होंने कहा, ‘विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 56 फीसदी वोट मिले थे और नगर निगम चुनाव में उसे सिर्फ 26 फीसदी वोट मिले। दूसरी तरफ कांग्रेस का वोट नौ फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी पर पहुंच गया है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजौरी गार्डन और बवाना विधानसभा के उपचुनावों में हमने देखा कि आप के वोट में काफी गिरावट आई है। माकन ने आरोप लगाया, ‘दिल्ली के लोग बिजली और पानी से संबंधित समस्या से परेशान हैं। दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के इस बार के परिणाम सबसे कम रहे हैं। लोग इनसे परेशान हो चुके हैं।

Related posts

मास्क नहीं तो सामान नहीं, दुकानदार और ग्राहक दोनों पर होगी सख्ती

Aditya Mishra

चीनी मीडिया ने भारत को दी धमकी, कहा- सेना हटाए नहीं तो गंभीर प्रणाम होंगे

Rani Naqvi

भारत-जापान के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक मंत्रिस्तरीय बैठक का संयुक्त प्रेस कथन

mahesh yadav