Uncategorized

11 को दिल्ली रवाना होगा महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Congress delegation

रांची। प्रदेश महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल 11 दिसम्बर को दिल्ली रवाना होगा। दिल्ली में होने वाली महिला कांग्रेस के वर्कशॉप में यह प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। 13 दिसम्बर को दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस भवन में इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की 16 सदस्यीय टीम इस वर्कशॉप में शामिल होंगी। यह जानकारी बुधवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने दी।

Congress delegation
Congress delegation

आभा सिन्हा ने बताया कि 13 दिसम्बर को दिल्ली में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया है जिसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता डे का स्वागत समारोह होगा। इस वर्कशॉप में विभिन्न प्रदेशों से महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी नेत्री शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश से रांची महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह, बॉबी भगत सहित दर्जनों महिलाएं वर्कशॉप में शामिल होंगी। इस वर्कशॉप में महिला कांग्रेस की मजबूती, संगठन विस्तार सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी।

Related posts

कालेधन के खिलाफ मोदी की पहल का अशोक गहलोत किया स्वागत

Anuradha Singh

एक क्लिक पर जानिए गोवा विधानसभा चुनावों के नतीजे…

kumari ashu

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के गोसू इलाके में मुठभेड़ शुरू, अब तक एक आतंकी ढेर

Rani Naqvi