December 6, 2023 1:17 am
featured देश राज्य

कासगंज में प्रवेश की कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नहीं मिली अनुमति

congress

लखनऊ। जिला कासगंज में गणतन्त्र दिवस पर भड़की हिंसा में मृत चंदन गुप्ता के पीड़ित परिवार से मिलने को तैयार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। बुधवार को पीड़ित परिवार वालों से मिलने जाने को तैयार कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत एक प्रतिनिधिमंडल कासगंज की ​मौजूदा स्थिति पर अपना रूख रखने और पीड़ित परिवार से मिलने कासगंज जाने वाले था।

congress
congress

बता दें कि कासगंज के जिलाधिकारी आरपी सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि कासगंज में शान्तिपूर्ण स्थिति बहाल रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी राजनीतिक या धार्मिक संगठन के आने और बयानबाजी करने से शान्ति भंग हो सकती है। इसके लिए किसी भी संगठन के कासगंज में प्रवेश की अनुमति पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने बताया कि मेरी प्रार्थना है कि स्वयं से ही कोई भी संगठन यहां आने की कोशिश ना करें, जिससे माहौल भयावह ना हो। अगर कोई भी संगठन कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद से कासगंज की स्थिति बेहतर हुई है, इसके लिए स्कूल और कालेजों को खोलने के आदेश भी दे दिया गया। जिसका असर आज दिखायी पड़ रहा है। लगभग स्कूल और कालेज आज खुले हुए हैं। ऐसी ही स्थिति बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सतर्कता से लगा हुआ हैं। वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने अनुमति ना मिलने पर इसे जिला प्रशासन की मनमानी बताया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर हालात संभालने में जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।

Related posts

Good News: मेरठ की बिटिया ताशकंद ओलंपिक खेलों में लहराएगी परचम

Aditya Mishra

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज पहुंचेगी रायबरेली, जानिए किन कार्यक्रम में होंगी शिरकत

Neetu Rajbhar

पूर्व निशानेबाज की सरकार से अपील, भारत करें कॉमनवेल्थ का बहिष्कार

lucknow bureua