featured यूपी

लखनऊः कांग्रेस ने तैयार की चुनावी समिति की लिस्ट, 38 सदस्यों को मिली ये जिम्मेदारियां

लखनऊः कांग्रेस ने तैयार की चुनावी समिति की लिस्ट, 38 सदस्यों को मिली ये जिम्मेदारियां

लखनऊः देश के सबसे बड़े राज्य में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन कर लिया है। चुनावी तैयारियों को धार देते हुए समिति में कुल 38 सदस्यों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस ने अपनी इस समिति में कई वरिष्ठ नेताओं को खास जिम्मेदारी दी है। इनमें मुख्य रूप लसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह और राशिद अल्वी जैसे तमाम नेता शामिल हैं।

दी गईं ये जिम्मेदारियां

कांग्रेस की ये चुनावी समिति विधानसभा चुनाव की रणनीतियां और प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी संभालेगी। कांग्रेस चुनाव को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन करेगी। साथ ही बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यूपी कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की घोषणा की।

वहीं, अजय कुमार लल्लू का कहना है कि महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी क्षमता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और शानदार प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस की चुनाव समिति
  1. अजय कुमार लल्लू (प्रदेश अध्यक्ष)
  2. आराधना मोना मिश्रा
  3. मोहसिना किदवई
  4. सलमान खुर्शीद
  5. निर्मल खत्री
  6. प्रमोद तिवारी
  7. राजीव शुक्ला
  8. पी एल पुनिया
  9. आरपीएन सिंह
  10. विवेक बंसल
  11. प्रदीप जैन आदित्य
  12. प्रदीप माथुर
  13. राजाराम पाल
  14. राजेश मिश्रा
  15. राकेश सचान
  16. बेगम नूर बानो
  17. जफर अली नकवी
  18. हरेंद्र मलिक
  19. राशिद अल्वी
  20. मोहम्मद मुकीम
  21. नसीमुद्दीन सिद्दीकी
  22. आचार्य प्रमोद कृष्णम्
  23. विभाकर शास्त्री
  24. रंजीत सिंह जुदेव
  25. अनुग्रह नारायण सिंह
  26. विनोद चतुर्वेदी
  27. अजय राय
  28. अजय कपूर
  29. संजय कपूर
  30. इमरान मसूद
  31. बृजलाल खाबरी
  32. सुधांशु त्रिपाठी
  33. बी पी सिंह
  34. जितेंद्र बघेल
  35. मसूद अख्तर
  36. नरेश सैनी
  37. सुहैल अंसारी
  38. दीपक सिंह

Related posts

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर महापौर ने पार्षदों संग की अरदास

Shailendra Singh

आत्मनिर्भर यूपी की थीम पर इस जिले में हुआ यूपी दिवस समारोह का शुभारंभ, ये लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद

Aman Sharma

सूबे में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर सीएम ने बुलाई पुलिस अधिकारियों की बैठक

mahesh yadav