featured देश बिहार राज्य

कांग्रेस ने बदल दिए राजनीति के मायने, देश हित से ज्यादा इन्हें अपना स्वार्थ प्यारा: राजीव रंजन

Rajiv Ranjan

पटना। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की स्थापना जिस उद्देश्य से की गई थी उसे पार्टी के आज के नेताओं ने पूरी तरह दरकिनार कर दिया। संवाददाताओं के साथ बात चीत करते हुए राजीव रंजन ने मंगलवार को यहाँ कहा कि कांग्रेस के संस्थापकों ने पार्टी की स्थापना के समय जो सपना देखा था वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। उस समय के नेतागणों ने देश सेवा को सबसे ऊपर रखते हुए अपना पूरा जीवन पार्टी और देश को समर्पित कर दिया था, जबकि आज के कांग्रेसी अपने निजी स्वार्थ के सामने देश हित तो दूर, पार्टी हित को भी ध्यान में नही रखते। उन्होंने कहा कि हकीकत में वर्तमान राजनीति में जो गिरावट आयी है उसका पूरा श्रेय कांग्रेस को जाता है।

Rajiv Ranjan
Rajiv Ranjan

उन्होंने कहा कि आज यह सोच कर आश्चर्य लगता है कि कभी इसी पार्टी का नेतृत्व गांधी और सरदार पटेल सरीखे नेता करते थे। उस समय के कांग्रेसी जहां राजनीति को देश सेवा का पर्याय मान घर-बार छोड़ जनता की सेवा में जुटे रहते थे, वहीँ आज के कांग्रेसी फाइव स्टार जीवन शैली और भोग-विलास को ही अपना कर्म मान चुके हैं। वंशवाद और भ्रष्टाचार को कांग्रेस का पर्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि आज के कांग्रेसी नेतागण अपने पूर्वज नेताओं की नीतियों और सिद्धांतों को पूरी तरह तिलांजली देकर भ्रष्टाचारियों के पिट्ठू मात्र बन कर रह गए हैं, जिन्हें जनता से नाम मात्र का भी सरोकार नही है। यही वजह है कि हर जगह कांग्रेस को पराजय का मुंह देखना पड़ रहा है।

बता दें कि राजीव रंजन ने कहा कि आज कांग्रेस में जमींदार खानदान और रजवाड़े से आने वाले नेताओं का जमावड़ा है जो सत्ता को खुद की जागीर समझते हैं, और इन्ही की देखा-देखी हर राज्य में सामंतवादी मानसिकता वाले क्षेत्रीय दलों का बोलबाला हो गया है, जिन्हें अपने परिवार के अलावे कुछ सूझता ही नही। उन्होंने कहा कि ठोस जमीनी नेतृत्व के अभाव में मौजूदा कांग्रेस आज ऐसे ही क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बनने पर विवश है।

वहीं कांग्रेस पार्टी को देशी अंग्रेजों का क्लब की संज्ञा देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने पूर्वजों के नाम पर जनता का भावनात्मक दोहन कर सिर्फ सत्ता में बनी रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर गांधी और सरदार पटेल जैसे नेता जीवित रहते तो वे खुद आज की कांग्रेस के खिलाफ आन्दोलन करने को मजबूर हो जाते। कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार और वंशवाद को त्याग जनता की सेवा में जुटने को तैयार नही रहने का आरोप लगाते हुए राजीव रंजन ने कहा कि अगर वक्त रहते कांग्रेस ने खुद में बदलाव नही किया तो आने वाले दिनों में यह सिर्फ म्यूज़ियम और इतिहास के पन्नों में दिखाई देगी।

Related posts

राजस्थानः लाभार्थी अपने परिचितों को बताएं सरकारी योजनाओं के लाभ-गृहमंत्री

mahesh yadav

जुआ खेलने के आरोप में पाकिस्तान में गधे को क्यों किया गया गिरफ्तार?

Mamta Gautam

UP News: लखनऊ में पालतू कुत्ते ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा, केस दर्ज कर की क्षतिपूर्ति की मांग

Rahul