Breaking News यूपी

खागा तहसील में अग्निकांड पीड़ितों के साथ आई कांग्रेस, पहुंचाई राहत सामग्री

खागा तहसील में अग्निकांड पीड़ितों के साथ आई कांग्रेस, दी राहत सामग्री

फतेहपुर: जिले में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने अग्निकांड पीड़ितों को उनके घर जाकर राहत सामग्री पहुंचाई। साथ ही उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए ढांढ़स बंधवाया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के डॉक्टर अतुल पासवान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीड़ित परिजनों को कांग्रेस पार्टी की ओर से दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ कपड़े इत्यादि अर्पित किए गए।

खागा तहसील के चितौली ग्राम सभा में बीते दिनों अग्निकांड हुआ था। जिसमें पीड़ित राजू सिंह के घर की पूरी की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी थी। आय के साधन सीमित और गरीब परिवार से होने के कारण राजू का परिवार सड़क पर आ गया। ऐसे में जब मामले की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी को हुई तो अग्निकांड के पीड़ित की सहायता के लिए सभी लोग एकजुट हो गए।

खागा तहसील में अग्निकांड पीड़ितों के साथ आई कांग्रेस, दी राहत सामग्री

इसी को लेकर जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने डॉक्टर अतुल पासवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया। यह प्रतिनिधि मंडल खागा तहसील स्थित चितौली गांव पहुंचा। यहां पर पीड़ित परिवार से मिलते हुए उनके नुकसान का आंकलन किया और फिर शुक्रवार को राहत सामग्री ले कर चितौली गांव जा पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल के आंकलन के बावजूद भी पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया।

जिसमें राशन, कपड़े, आटा, दाल सहित कई चीजें शामिल हैं। प्रतिनिध मण्डल में डॉक्टर अतुल पासवान के अलावा धर्मेन्द्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राहत सामग्री देने के बाद ने डॉक्टर अतुल पासवान ने बताया कि पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। ऐसे में इस घटना के बाद से परिवार के सामने खाने की समस्या हो गयी थी। इस तरह कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ित परिजनों को राहत सामग्री सौंपी गई है। साथ ही परिजनों को प्रशासनिक स्तर से भी संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान ननकू सिंह, बुद्धसेन पासवान, घनश्याम सिंह, बैजू गौतम, फूल करन सिंह, शैलेन्द्र, विजय, राम नारायण, शाहनूर, जगतपाल, मोहन लाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

दूसरे चरण का मतदान आज, जानिए क्या है तैयारियां

Aditya Mishra

UP News: राजौरी में आगरा का लाल शहीद, सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि की अर्पित

Rahul

हरियाणा सरकार ने रेप दोषियों के खिलाफ सख्त किया कानून

Vijay Shrer