पंजाब

कांग्रेस, अकाली-भाजपा और आम आदमी पार्टी पर बिफरे सुच्चा सिंह

Sucha Singh Cotepur कांग्रेस, अकाली-भाजपा और आम आदमी पार्टी पर बिफरे सुच्चा सिंह

रोपड़। कभी केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब में क्रांति की मशाल लेकर चलने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर इन दिनो अपने नये दल अपना पंजाब पार्टी के बैनर तले कांग्रेस, अकाली-भाजपा और आम आदमी पार्टी पर लगातार हमलावर हैं। चमकौर साहिब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुच्चा सिंह ने इन पार्टियों को जमकर आड़े हाथों लिया।

sucha-singh-cotepur

सुच्चा सिंह ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों की मिलीभगत के चलेत आज पंजाब के हालात खस्ता हैं। इन दलों के नोताओं ने जनता को लूट कर अपनी तिजोरियां भरी हैं। भाजपा-अकाली दल और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। पंजाब के उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट हैं। राज्य में लोगों के हालात खस्ता हाल बने हुए हैं। युवा वर्ग नशे के मकड़ जाल में उलझला जा रहा है।

इसके बाद आम आदमी पार्टी पर हमलावार होते हुए सुच्चा सिंह अरविन्द केजरीवाल पर बिफर पड़े। उन्होने अरविन्द को विश्वासघाती बताया। सुच्चा ने कहा कि मेरी ऊपर झूठा आरोप लगाकर पार्टी से बाहर किया गया। जबकि खुद केजरीवाल के पास इकठ्टा हुए जनता के करोड़ों रूपये कहां गये कोई हिसाब नहीं है। पार्टी के आये आब्जर्वरों टिकट के नाम पर लोगों से करोड़ों रूपये ऐंठे। खुद जनता के विश्वास से खेला और मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया।

Related posts

Punjab Election 2022: आज अमृतसर में विजय जुलूस निकालेंगे केजरीवाल और भगवंत मान

Rahul

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद फरार हुए सुच्चा सिंह लंगाह

Pradeep sharma

रोहतक में फाॅग से आधा दर्जन वाहन आपस में टकराये, 3 लोगों की मौत

Anuradha Singh