उत्तराखंड featured राज्य

BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री पर लगे आरोपों पर कांग्रेस हुई आक्रामक

BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री पर लगे आरोपों पर कांग्रेस हुई आक्रामक

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार को लेकर उठा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।हांलाकि भाजपा ने उन्हें पद से हटा दिया है।लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरे बैठी है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भले ही प्रेस कर पूरे मामले को लेकर बीते दिनों सफ़ाई दी थी। अजय भट्ट ने पहले ही साफ़ किया था कि जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी। इसके बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संजय कुमार की उत्तराखंड से छुट्टी कर दी है।

 

BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री पर लगे आरोपों पर कांग्रेस हुई आक्रामक
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री पर लगे आरोपों पर कांग्रेस हुई आक्रामक

इसे भी पढ़ेःलुधियाना नगर निगम चुनाव, बीजेपी ने जारी की 32 उम्मीदवारों की सूची

कांगेस इस मामले को लेकर कांग्रेस भाजपा का दामन नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस का कहना है कि पीड़िता की फ़रियाद को अनसुना करने का काम भाजपा के कई नेताओं ने किया है।लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने पुतला दहन से लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस तक करके भाजपा पर निशाना साधा है। इस प्रकरण को कांग्रेस एक मुद्दे की तरह इस्तेमाल कर रही है।

आपको बता दें कि बीजेपी के अजय भट्ट ने इस मामले पर सफाी दते हुए कहा कि महामंत्री संजय कुमार ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अपने पद भारह से मुक्त होने के संबंध में एक प्रर्थना पत्र दिया था जिसमें कहा गया था वह पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त हना चाहते है। उसी के तहत पार्टी हाईकमान ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें मंगठन महामंत्री के पद से अवमुक्त कर दिया है।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्मंत्री हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात कपरते हैं उसको देखना चाहतें हैं। उनको शुरू में एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा साीएम ने इस मामले में चुप्पी क्यों साध रखी है?

गरिमा ने कहा महिला उत्पीड़न की घटनाएं राज्य में सबके सामने हैं। लेकिन इस पर सीएम को एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि पीड़िता उनके पास आएगी तो वह मदद करेंगे।गरिमा ने कहा अब तो महिला ने तहरीर दे दी है, यह महिला की अस्मिता का सवाल है। सीएम को सामने आकर प्रकरण में कार्रवाई करने के लिए क्यों नहीं आते ?

महेश  कुमार यादव 

Related posts

यूपी में खत्म होने वाला है कोरोना! सीएम योगी ने फिर दिए आदेश, कहा- टीकाकरण में लाएं तेजी, हर दिन 30 लाख लोगों को लगाई जाए वैक्सीन  

Saurabh

जद(यू) प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार किया ऐसा चौकाने वाला ट्वीट

Rani Naqvi

हरियाणा सरकार की बढ़ी टेंशन, कल हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, OPD सेवा रहेगी पूरी तरह बंद

Saurabh