राजस्थान featured

राजस्थान में बढ़ी अशोक गहलोत की मांग, चुनाव पर पड़ेगा असर

07 61 राजस्थान में बढ़ी अशोक गहलोत की मांग, चुनाव पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। साल के अंत में होने वाले राजस्थान चुनाव को लेकर जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच चुनावी बिगुलल बज चुका है तो वहीं कांग्रेस के युवा अध्यक्ष सचिन पायलट इस चुनाव के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और इसका परिणाम भी साफ देखा जा रहा है। हालांकि इसके बावजूद राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मांग लगातार बढ़ रही है।

अशोक गहलोत
इसी सिलसिले में राजस्थान कॉडर के केन्द्र में तैनात अफसरों का भी मानना है कि अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी के दमदार नेता हैं और उन्हें पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सत्ता बदलने के पूरी संभावना है।

अशोक गहलोत की लोकप्रियता 

कांग्रेस पार्टी के अंदर भी गहलोत की इस छवि को साफ देखा जा सकता है। सूत्रों की मानें को अशोक गहलतो राजस्थान में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस मुख्यमंत्री पद का चेहरा घेषित करके चुनाव नहीं लड़ेगी। कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत की बढ़ी हुई लोकप्रियता को देखकर किया जा रहा है। इसके पीछे एक वजह कांग्रेस नेताओं को एकजुट रखकर राज्य में प्रचार को धार देना भी है।

वसुंधरा सरकार पर अशोक गहलोत करारा वार कहा, ‘किसान आत्महत्या के लिए मजबूर’

बता दें कि हाल ही में देखा गया था कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों के बीच सीएम पद को लेकर टकरार देखने को मिली थी। बता दें कि अशोक गहलोत राजस्थान में माली समाज से बड़े आते हैं जिन्हें राजनीति के चतुर खिलाड़ी के रुप में देखा जाता है। अशोक राजस्थान में अच्छी पकड़ रखते हैं जिन्हें राजस्थान का हर वर्ग और तबका पसंद करता है। तो वहीं सचिन पायलट के लिए मीणा मतदाता अपनी अलग राय रखता है। हालांकि गुर्जर समाज सचिन का काफी पसंद करता है।

बता दें कि बीजेपी भी राजस्थान चुनाव के लिए तैयार है और हाल ही में पीएम मोदी ने राजस्थान के जयपुर में अपना दौरा किया और जनता को संबोधित किया जिसमें पीएम ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

Related posts

जाने सिंह राज की जीत पर क्या बोले पिता, 50 मीटर शूटिंग में सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

Rani Naqvi

हनीट्रैपिंग कांड: आरोपी बरखा के पति अमित सोनी ने पॉकेटेड प्रोजेक्ट की बात को किया खारिज

Trinath Mishra

हार्दिक पटेल का दावा, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से लिया गया इस्तीफा

Rani Naqvi