featured देश राज्य

हिमाचल दिवस के मौके पर कर्मचारियों को तोहफे की आस, पीएम ने दी बधाई

09 7 हिमाचल दिवस के मौके पर कर्मचारियों को तोहफे की आस, पीएम ने दी बधाई

शिमला। हिमाचल प्रदेश रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रहा है। 15 अप्रैल, 1948 को 28 पहाड़ी रियासतों को मिलाकर नया प्रांत हिमाचल राज्य बनाया गया था। हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। हालांकि पहले राज्य स्तरीय समारोह कांगड़ा जिला के इंदौरा में आयोजित किया जा रहा था, लेकिन नूरपुर हादसे के चलते इसका स्थान बदला गया है। अब यह समारोह शिमला के रिज मैदान में आयोजित किया जा रहा है। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा।

09 7 हिमाचल दिवस के मौके पर कर्मचारियों को तोहफे की आस, पीएम ने दी बधाई

बता दें कि हिमाचल दिवस पर सरकार कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएं करती आई है। ऐसे में कर्मचारी अबकी बार भी समारोह के दौरान कई घोषणाएं होने की उम्मीदें लगाए हुए हैं। कर्मचारियों को कुछ वित्तीय घोषणाएं करने की आस मुख्यमंत्री से है। राज्य में अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारी भी उम्मीदें लगाए हुए हैं। राज्य में मौजूदा समय में अनुबंध कर्मियों को नियमित करने के लिए तीन साल का सेवा काल निर्धारित किया गया है। यह कर्मचारी सेवा काल को कम करने की आस लगाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कर्मचारियों के लंबित दो फीसदी डीए की आज घोषणा कर सकते हैं।

हिमाचल दिवस के चलते सुरक्षा कड़ी की गई है और बाहरी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राजधानी शिमला में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। शिमला के रिज मैदान में और इसके आसपास जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से भी पूरी निगरानी कर रही है।

इस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को हिमाचल दिवस की शुभकामना दी है। पीएम मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में प्रकृति के सौन्दर्य हिमाचल प्रदेश के सतत विकास की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “हिमाचल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य के धनी और मेहनती लोगों से भरपूर राज्य के सतत विकास की मैं कामना करता हूं”।

Related posts

मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने कि प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

Rani Naqvi

‘भाजपा की वैक्सीन’ बताने वाले अखिलेश अब कर रहे हैं टीका लगवाने की अपील

Shailendra Singh

भारत जन स्‍वास्‍थ्‍य के सभी लक्ष्‍यों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है-स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

mahesh yadav