Breaking News यूपी

सीएम से मुलाकात कर जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की पहल की दी बधाई

WhatsApp Image 2021 07 12 at 8.09.01 PM सीएम से मुलाकात कर जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की पहल की दी बधाई

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के उच्च प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर संगठन समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, गौ सेवा सघ (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर, उ प्र संरक्षक मंडल के प्रमुख सलाहकार ब्रजेश शुक्ला, संरक्षक मंडल के डॉ कमल टावरी एवं डॉ बी जी सिंह तथा रूरल बिजनेस हब के गौरव गुप्ता ने सीएम से मुलाकात की।

इस शिष्टाचारिक भेंट के दौरान राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संगठन द्वारा चलाये जा रहे देश भर में गौमिशन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही यूपी में गौवंशो की स्थिति पर गहन विचार विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री को जनसंख्या नीति का ऐलान करने के लिए कृतज्ञता प्रकट कर उन्हें बहुत बधाई दी।

संस्था की ओर से ब्रजेश शुक्ला के द्वारा गाय, गांव, किसान पर आधारित कमल टावरी द्वारा लिखित पुस्तक भी भेंट की गई। जानकारी देते हुए दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री (मीडिया प्रभार), राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी, गौ सेवा संघ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संगठन के उच्च प्रतिनिधि मण्डल द्वारा गौ सेवा के लिए किए जा कार्य की बधाई दी। साथ ही आने वाली समस्याओं का  सरकार द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के गाइड लाइन का विशेष पालन किया गया।

Related posts

UP: अब हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट के बिना नहीं होंगे RTO से जुड़े काम

Shailendra Singh

ट्रेन के आगे बैठी महिला फिर जाने क्या हुआ महिला का

piyush shukla

Chemcon Speciality Chemicals शेयर आवंटन का स्टेटस ऐसे करें चेक

Trinath Mishra