लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने प्रदेश के 11 जिलों के जिला कमांडेंट में बदलाव किया है।
होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल अजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तात्कालिक प्रभाव से जिला कमांडेंट होमगार्ड्स संवर्ग के निम्नलिखित अधिकारियों को जनहित एवं प्रशासकीय हित में उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर स्थानान्तरित कर तैनात किया गया है।
इन्हें मिली यहां तैनाती
अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
- विशंभर प्रसाद मिश्र, जिला कमांडेंट लखीमपुर खीरी कानपुर नगर
- कृष्णानन्द राय, जिला कमांडेंट औरैय्या मऊ
- ओम प्रकाश सिंह, जिला कमांडेंट मऊ जौनपुर
- विनोद कुमार झा, जिला कमांडेंट सोनभद्र फिरोजाबाद
- धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, जिला कमांडेंट शामली बाराबंकी
- संतोष कुमार, जिला कमांडेंट श्रावस्ती आगरा
- ज्ञान प्रकाश, जिला कमांडेंट नव प्रोन्नत जिला कमांडेंट संभल
- राजमणि, जिला कमांडेंट नव प्रोन्नत जिला कमांडेंट वाराणसी
- दिनेश कुमार पांडेय, जिला कमांडेंट नव प्रोन्नत जिला कमांडेंट लखीमपुर खीरी
- अंतिम कुमार सिंह, जिला कमांडेंट नव प्रोन्नत जिला कमांडेंट बस्ती
- विन्ध्याचल पाठक, जिला कमांडेंट नव प्रोन्नत जिला कमांडेंट महराजगंज