Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

जन्मदिन के मौके पर मातम में बदली घर की खुशियां, कॉमेडियन राजीव के बेटे ने पापा के बर्थडे पर छोड़ा साथ

71b352cd c8d0 4c1f 8c2e 0f9392579345 जन्मदिन के मौके पर मातम में बदली घर की खुशियां, कॉमेडियन राजीव के बेटे ने पापा के बर्थडे पर छोड़ा साथ

नई दिल्ली। बॉलीवुड पर भी एक के बाद एक काली छाया के बादल मंडरा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड हस्ती के यहां से बुरी खबर सुनने को मिल ही जाती है। ऐसा ही कुछ कॉमेडियन राजीव निगम के साथ हुआ। बीते रविवार यानि 8 नवंबर को राजीव का जन्मदिन था और इसी मौके पर उनके बेटे देवराज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवराज की साल 2018 में ज्यादा तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके चलते वह कोमा में चला गया था। हालां​कि देवराज जब तो बिमारी से ठीक हो गया थाए लेकिन अब उसने अपने पिता के जन्मदिन पर सबको इस दुनिया से अलविदा कह दिया।

कल था राजीव निगम का जन्मदिन-

बता दें कि बॉलीवुड इस समय बहुत बड़ी समस्याओं से सामना कर रहा है। जाने माने कॉमेडियन राजीव निगम का 8 नवंबर को जन्मदिन था, लेकिन कल का दिन उन्हें जीवन भर का दुख दे गया। रविवार को  उनका बेटा देवराज उन्हें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चला गया। राजीव ने इस बात की जानकारी खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने 9 साल के बेटे के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट है, मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया। बिना बर्थडे केक काटे, पगला ऐसा कोई गिफ्ट देता है क्या? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में पहली बार राजीव के बेटे की तबियत खराब हुई थी। उनका बेटा वेंटिलेटर पर भी रहा था। देवराज दो साल पहले तब बीमार पड़ा था जब वह दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटा था। इसके बाद वह कोमा में चले गए थे। बेटे की गिरती सेहत ने राजीव की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

बेटे के लिए छोड़ा था ये शो-

बेटे की देखभाल के लिए राजीव निगम ने अपने करियर को भी दांव पर लगा दिया था। उस मुश्किल वक्त में राजीव निगम ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार बेटे के लिए वह सबकुछ छोड़कर अपने शहर आ गए थे। वहीं अगस्त 2020 में राजीव को एक और झटका तब लगा था जब उनके पिता का देहांत हो गया था। राजीव ने बतौर स्टेंड अप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कॉमेडी सर्कस जुबली शो के विनर भी थे। इसके अलावा लाफ्टर चैलेंज 2 के रनर अप रह चुके हैं।

Related posts

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीन नेताओं को नजरबंदी से दी राहत, किया रिहा

Trinath Mishra

जम्‍मू कश्‍मीरः राज्‍यपाल के सलाहकार के.विजय कुमार ने केन्‍द्रीय मंत्री डाक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह से मुलाकात की

mahesh yadav

मणिशंकर अय्यर ने फिर एक बार पीएम मोदी पर साधा निशाना,कहा- एक समुदाय को पिल्ला समझते हैं मोदी

rituraj