वैसे तो हर रंग आपने आप में एक अलग पहचान रखता है। लेकिन कुछ कलर ऐसे होते हैं जो अपनी एक खास पहचान रखते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको कुछ खास दिखने में मदद करते हैं। वैसे तो किसी भी लड़की को अपनी सुंदरता दिखाने के लिए किसी खास रंग को ट्राई करने की जरूरत नहीं होती, पर कई बार कुछ कलर ऐसे होते हैं, जिनकी ड्रेसेज, साडि़यां और टॉप आप पर बेहद खिलते है और आप को खास बनाते हैं। इन खास कलर्स को ट्राई करने के बाद एक बार तो लोगों की नजर आपके ऊपर जरूर जाएगी। इसके अलावा कुछ कॉमन कलर भी होते हैं, जिनकी एक-दो ड्रेसेज तो आपको अपने पास जरूर रखनी चाहिए। आइए बताते है ऐसे ही कुछ रंगों के बारे में
ब्लैक
लैडीज, बेसिक ब्लैक एक ऐसा कलर है जो हर लड़की पर अच्छा लगता है और ज्यादातर लड़कियों को ये कलर पसंद भी आता है यह रंग महिलाओं पर सेन्शूअल, सफिस्टकेटिड और क्लासी लगता है। आप चाहे वर्किंग हो या हाऊसवाइफ, इस कलर की एक ड्रेस अपने पास जरूर रखें। जो आपको कुछ खीस होने का एहसास कराएगी।
रेड
सब जानते हैं लाल रंग में लड़किया बेहद खूबसूरत लगती है। जैसे आसमां से परी उतर आई हो। शायद यह बात वो महसूस नहीं करती, पर यकीन मानिए, ये रंग वाकई आपकी सुंदरता पर चाद-चांद लगा देता है। जब महिलाएं लाल रंग की ड्रेसेज पहनती हैं तो वो बोल्ड, कॉन्फिडेंट और फेमिनाइन लगती है। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि आपको सिर से लेकर पैर तक केवल रेड कलर में ही नहीं डूब जाना है। थोड़ा मिक्स एंड मैच करके ट्राई करें, आप बेहद खास लगेंगी।
व्हाइट
वैसे तो जिन महिलाओं का नेचर बेहद शांत होता है उन्हें व्हाइट कलर पसंद होता है। पर इसे कोई भी ट्राई कर सकता हैं। व्हाइट बेहद ही अट्रेक्टिव कलर है। यह रंग आपको क्लीन, क्लासी लुक देता है। वाइट एक कलर है जो बिल्कुल टाइम्लेस है। जिसे पहनकर कोई भी अलग लग सकता है।