देश राज्य

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का कहर जारी

jammu kashmir

जम्मू। जम्मू कश्मीर में शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट लगातार जारी है। लददाख संभाग के साथ-साथ शनिवार को घाटी का न्यूनतम तापमान भी शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान रात में आसमान साफ रहने के चलते तापमान में और गिरवट आएगी। तापमान में गिरावट के साथ करगिल जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लेह का करगिल से थोड़ा सा कम शून्य से नीचे 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

jammu kashmir
jammu kashmir

बता दें कि इसी बीच श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री जबकि पहलगाम का तापमान शून्य के नीचे 5.9 तथा गुलमर्ग का तापमान शून्य के नीचे 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जम्मू के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, कटरा 8.4, बटोत 5.6 बनीहाल 4.4, भद्रवाह 1.8 तथा उधमपुर 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related posts

सीएम रावत ने किया प्राधिकरण के फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ

lucknow bureua

स्मृति ईरानी के हलफनामे पर निर्वाचन आयोग से प्रमाणपत्र मांगा

bharatkhabar

पारिवारिक तनाव के चलते पुलिस कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या

Rani Naqvi