featured देश

दिल्ली में कडाके की ठंड जारी, 5 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है तापमान

ुपरुपरुपर दिल्ली में कडाके की ठंड जारी, 5 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है तापमान

नई दिल्ली: देश की राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार थोड़ी वृद्धि के साथ 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बृहस्पतिवार चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। कडाके की ठंड ने लोगो का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।

दिल्ली में कडाके की ठंड जारी, 5 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है तापमान
दिल्ली में कडाके की ठंड जारी, 5 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है तापमान

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम रहा और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज किया गया। उन्होंने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है।

शनिवार को धुंध छायी रह सकती है। बृहस्पतिवार को चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली में बीते चार वर्ष में दिसंबर के महीने का यह सबसे ठंडा दिन रहा। अगले दो दिन में और गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान में और गिरावट आएगी। शुक्रवार को सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी और दिन में धूप कुछ राहत देगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने का अनुमान है।

Related posts

सहारनपुर में मायावती की महारैली: यूपी में फिर सरकार बनाने का दावा

bharatkhabar

प्रियंका ने एक वीडियो के जरिए बोला मोदी पर हमला, कहा देखिए दिल्ली के शहंशाह पधारे हैं

bharatkhabar

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: टनल में चल रही खुदाई पूरी, मजदूरों की निकालने प्रक्रिया होगी शुरू

Rahul