Breaking News featured देश

ठंड की चपेट में दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत, 81 ट्रेनों सहित उड़ानों में हुई देर

fog 1 ठंड की चपेट में दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत, 81 ट्रेनों सहित उड़ानों में हुई देर

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ ठंड बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई जिससे यातायात काफी प्रभावित रहा। सड़को पर गाड़ियां रेंगती नजर आई तो वहीं इसका असर ट्रेनों सहित उड़ानो पर भी दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्नबेन्स के चलते राजधानी सहित देश के अन्य शहरों में ठंड बढ़ गई है…लिहाजा आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

fog

मौसम में बदलाव मंगलवार रात से ही देखने को मिल रहा था। अचानक ठंड बढ़ जाने की वजह से कई लोग अलाव जलाते हुए भी दिखाई दिए। मंगलवार को पारे में 4 डिग्री सेल्सियल गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में अचानक इतनी तेजी से गिरावट होने से शाम को ठंड ज्यादा बढ़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के चलते 81 ट्रेनें लेट हो गई है जबकि 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही 16 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं घने कोहरे का असर उड़ानों पर भी पड़ा है 8 अंतराष्ट्रीय फ्लाइटों में देरी हुई और 3 के रुट में बदलाव कर उन्हें अन्य हवाई अड्डे पर भेजा गया। इसके अलावा 5 डोमेस्टिक फ्लाइट्स भी लेट हो गई।

 

Related posts

अमेरिका के बोईस शहर में 9 लोगों पर हुआ जानलेवा हमला, 4 की हालत गंभीर

rituraj

भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने बरेली में किया अटल सेतु का लोकार्पण

Aditya Mishra

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ घर-घर ​स्वास्थ्य निगरानी अभियान, वायरल फीवर, कोविड के लक्षणों वाले लोगों की होगी पहचान

Nitin Gupta