featured देश

मुंबई में पेट्रोल पंप से हुई गैस लीक, मचा हड़कंप

cng gas, gas leak, mumbai, chambur, police, fire bridge

मुंबई के पूर्वी इलाके चेंबूर इलाके के एक पेट्रोल पंप से गैस लीक होने का मामला सामने आया है। यहां इतनी अधिक मात्रा में गैस लीक हो रही थी कि यहां के लोगों का दम घुटने लग गया था। गैस लीक होने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जैसे ही यह मामला सामने आया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया और आग ना लग जाए इसके लिए तेजी से कदम उठाए गए और लोगों को यहां से निकाला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को बंद कर दिया गया।

cng gas, gas leak, mumbai, chambur, police, fire bridge
gas leak

आपको बता दें कि इससे पहले भी फरीदाबाद के सेक्टर 24 में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां सीएनजी गैस पंप के पास अचानक से ही आग लग गई है। आग लगने से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई थी। इस मामले में नाले की सफाई कर रही जेसीबी मशीन की गलती से सीएनजी पाइप लाइन टूट गई थी। जिसके बाद कई देर तक गैस हवा में उड़ती रही।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। मामला इतना गंभीर था कि प्रशासन ने गैस का इस्तेमाल ना करने के निर्देश दे दिए। जिसके बाद आसपास के इलाके के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए गए। गैस लीक होने के बाद यहां पूरे इलाके को खाली कराया गया जिसके बाद इंटरनेट तथा बिजली सेवा को भी बंद करा दिया गया। फिलहाल स्थिति प्रशासन ने संभाल रखी है।

Related posts

 उत्तराखंडः क्या हरक सिंह ने ND तिवारी के बहाने BJP को चेतावनी दी है..?

mahesh yadav

भाजपा उत्तराखंड, गोवा में सीएम नाम पर लगाएगी अंतिम मुहर

Neetu Rajbhar

सुई धागा में अनुष्का और प्रियंका और निक की सगाई का ऐसे उड़ा रहा है सोशल मीडिया पर मजाक

mohini kushwaha