बिज़नेस

Best CNG Cars: बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से हैं परेशान, तो खरीदें CNG कार

maruti suzuki Best CNG Cars: बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से हैं परेशान, तो खरीदें CNG कार

पेट्रोल-डीजल की की कीमतों में आग लगी हुई है। रोजाना तेल की कीमतों में उछाल देखी जा रही है। देश के हर राज्य में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुके हैं। ऐसे में कार का सफर आपके लिए महंगा हो गया है अगर आप पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो सीएनजी कार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समय बाजार में कई CNG कारों के ऑप्शंस अवेलेबल हैं।

मारुति सुजुकी ऑल्टो

पहले नंबर पर आती है मारुति सुजुकी की ऑल्टो सबसे सस्ता सीएनजी ऑप्शन है। सीएनजी कारों में ऑल्टो सबसे ज्यादा माइलेज देती है। ये 32 किमी का माइलेज देती है। और इस कार की कीमत भी ज्यादा नहीं है। 2.88 लाख रुपए से शुरू होती है।

मारुति सुजुकी वैगन आर

मारुति सुजुकी की वैगन आर भी अच्छा ऑप्शन है। इस कार में भी फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट मिलती है। इसमें भी आपको करीब 32 किमी तक का माइलेज मिलेगा। इसकी कीमत 5.25 लाख रुपये के करीब है।

मारुति सुजुकी सिलेरियो

ऑल्टो और वैगनआर के अलावा सिलेरियो भी CNG के लिए बुरा विकल्प नहीं है। इसकी माइलेज काफी बेहतर है। इसमें आपको 32 किमी तक का माइलेज मिल सकता है। सिलेरियो की कीमत की करीब 5.37 लाख रुपये से शुरु होती है।

हुंडई सेंट्रो

CNG सेगमेंट में मारुति के अलावा हुंडई की भी कुछ कारें बढ़िया ऑप्शन हैं। इसमें सबसे पॉपुलर है हुंडई सैंट्रो। ये हैचबैक 30.48 किमी का माइलेज देती है। हुंडई सैंट्रो की कीमत 4.58 लाख रुपये से शुरू होकर 6.26 लाख तक है।

Related posts

अब 899 रुपये में एयर एशिया के साथ भरे सपनों की उड़ान

shipra saxena

जेफ बेजोस को हुआ लॉकडाउन का फायदा, 171 बिलियन के हुए मालिक

Rani Naqvi

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का न्यूयॉर्क के अस्पताल में ऑपरेशन, दो हफ्ते करना होगा आराम

Rani Naqvi