Breaking News featured देश यूपी

रामनगरी में सीएम योगी की दीपावली, जाने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा

yogi and ayodhya रामनगरी में सीएम योगी की दीपावली, जाने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा

अयोध्या। योगी आदित्यनाथ आज त्रेतायुग की दीपावली के तर्ज पर रामनगरी अयोध्या में दीपावली मनाने आ रहे हैं। इस आयोजन को लेकर सूबे के पर्यटन विभाग के साथ संस्कृतिक मंत्रालय और जिला प्रशासन ने अभूतपर्व तैयारियां की हुई हैं। आज के कार्यक्रम का जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या में सरयू नदी के तट पर बड़ा और भव्य आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रशासन की ओर से जारी की गई है।

yogi and ayodhya 1 रामनगरी में सीएम योगी की दीपावली, जाने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा

1- 3 बजकर 15 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ फैजाबाद हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे।
2- 3 बजकर 40 मिनट पर वह रामकथा पहुंचेगे।
3- रामकथा पार्क में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र के जीवन पर आधारित झांकी का अवलोकन करेंगे।
4- 4 बजकर 5 मिनट पर भगवान के युगल स्वरूपों की आरती और पूजन का कार्यक्रम हैं।
5- इसके बाद रामनगरी के विकास को लेकर कई योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।
6- इसके बाद संतो द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ की आर्शीवाद वचन दिया जायेगा।
7- संतो के आशीर्वचन के बाद 5 बजकर 10 मिनट पर सीएम जनता को सम्बोधित करेंगे।
8- सीएम के बाद राज्यपाल राम नाइक का सम्बोधन कार्यक्रम होगा।
9- 5 बजकर 45 मिनट पर सरयू घाट के लिए सीएम प्रस्थान करेंगे।
10- 6 बजकर 10 मिनट पर सरयू पूजन और आरती अभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न करेंगे।
11-इसके बाद ठीक शाम 6 बजकर 45 मिनट पर राम पैड़ी में दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा।
12- ठीक दीप प्रज्ज्वलन के बाद लेजर शो का कार्यक्रम होगा।
13- शाम 7 बजकर 45 मिनट पर अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला और कथाओं का अवलोकन करने रामकथा पार्क में सीएम जायेंगे।

 

 

Related posts

सीएम तीरथ ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, PPE किट पहन जाना मरीजों का हाल

pratiyush chaubey

रोहिंग्या शरणार्थियों से मुलाकात पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बीजेपी नेता बोले- भारत छोड़ो

rituraj

20 सितंबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul