featured यूपी

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर सीएम योगी ने कुछ इस कदर दी बधाई

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर सीएम योगी ने कुछ इस कदर दी बधाई

लखनऊः देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू का आज जन्मदिवस है। आज वेंकैया नायडू 72 साल के पूरे हो गए हैं। वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को चावतापलेम में हुआ था। वेंकैया के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए ट्विट कर लिखा, देश के जनप्रिय, ऊर्जावान एवं मृदुभाषी माननीय उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, सफल एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।

वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विट किया। उन्होंने लिखा- देश के यशस्वी महामहिम उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

बता दें कि वेंकैया नायडू 11 अगस्त 2017 को उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले नायडू मोदी कैबिनेट में मंत्री थे। ये भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख नेता रहे हैं। उन्होंने 2002 से 2004 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वो अटल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

Related posts

श्रीनगर आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के परिजनों को 25 लाख रुपए देगी योगी सरकार

Arun Prakash

छोटे व्यापारियों पर जीएसटी का पड़ेगा असर- पी. चिदंबरम

Pradeep sharma

भारत ने चीन को दिया झटका, PUBG समेत 118 ऐप्‍स को किया बैन

Samar Khan