लखनऊ: शनिवार 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। इसके पहले शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पौधारोपण करके उनकी लंबी उम्र की कामना की। सीएम योगी ने भी ट्वीट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी।
सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके उन्हें बधाई दी। योगी ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री लोकप्रिय कर्मठ एवं जुझारू नेता श्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से कामना है कि उनका स्वास्थ्य उत्तम रखें और वह दीर्घायु हों।
.@BJP4India परिवार के वरिष्ठ सदस्य, भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री, लोकप्रिय, कर्मठ एवं जुझारू राजनेता श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 10, 2021
लखनऊ में कई कार्यक्रम
वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के आम कार्यकर्ताओं ने अपने सांसद के जन्मदिन पर पर्यावरण शुद्ध रखने और राजनाथ सिंह के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। बाल्मीकि समाज की ओर से भी भाजपा मुख्यालय पर हवन पूजन किया गया। इस दौरान लड्डू वितरण के साथ-साथ 70 कबूतरों को भी आजाद किया गया।