featured यूपी

गोरखपुर: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों से खुद लेने पहुंचे शिकायत पत्र

गोरखपुर: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

गोरखपर: कोरोना काल में बिना रूके काम करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर है। सीएम योगी ने चार जुलाई को कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

सैकड़ों फरियादी पहुंचे सीएम के पास

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में विश्राम के पश्चात सुबह 6.00 बजे से ही जनता दरबार में फरियादियों से मिलने लगे। जिसमें सैकड़ों फरियादी पूरे उत्तर प्रदेश से आए थे। सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहुत ही आस रहती है कि उनकी फरियाद मुख्यमंत्री जरूर निवारण करते हैं।cm yogi 1 2 गोरखपुर: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों से खुद लेने पहुंचे शिकायत पत्र

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

यह आशा और विश्वास के साथ आज भी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया गया था। जहां पर मुख्यमंत्री बिना किसी भेदभाव के सैकड़ो लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं को सुनते ही उनके साथ में खड़े अधिकारियों को निर्देशक भी करते रहें जो समस्याएं है। उसे तत्काल निस्तारण कर सके तो उसको तुरंत निस्तारण कराया जाए।

फरियादियों से खुद लिए शिकायत पत्र

मुख्यमंत्री स्वयं फरियादियों के पास जा जाकर उनका शिकायत पत्र ले रहे थे। कुछ ऐसे भी शिकायत पत्र मिले उनको जिस पर वह काफी गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उन मामलों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में तीन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Related posts

डूसू चुनाव: एबीवीपी ने तीन पदों पर जमाया कब्जा

bharatkhabar

वृंदावन कुंभ: जानिए शाही स्‍नान का महत्‍व, ऊर्जा मंत्री भी पहुंचेंगे कुंभ  

Shailendra Singh

यूपीः रामपुर में पलटे राज्य रानी एक्सप्रेस के 7 डिब्बे

kumari ashu