Breaking News यूपी

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने ट्वीट कर दिया संदेश

CM reviews setting up of MSME units.

लखनऊ: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश 5 जून को मिलता रहता है। इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में सीएम योगी ने भी ट्वीट करके सभी को शुभकामनाएं दी। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी होता है।

संरक्षण के लिए हों संकल्पित

सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा कि सभी प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने वातावरण को स्वच्छ रखने का भी संदेश दिया। इसके साथ ही कहा कि वृक्ष जल के सभी स्रोतों का संरक्षण भी आवश्यक है, इसीलिए उसके प्रति सभी संकल्पित रहें। वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण दिवस का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। महामारी के इस दौर में सभी ने कई समस्याओं का सामना किया, लेकिन फिर भी डटे रहे।

1972 में पहली बार मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

इस मुहिम की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल के बाद हुई थी। 1972 में पहली बार सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। उसी के बाद से यह दिन खास हो गया और हर वर्ष 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण को सहेजने और सुरक्षित रखने की बात कही जाती है।

साल 2021 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम इकोसिस्टम रेस्टोरेशन है। जिसका सीधा सा मतलब है, हमारे आसपास माहौल जितना बिगड़ गया है। उसे दोबारा खड़ा करने की और बेहतर बनाने की जरूरत है। अपने पारिस्थितिक तंत्र और पर्यावरण को संरक्षित करना ही हमारा सबसे बड़ा दायित्व है।

Related posts

कालाधन मिलने का सिलसिला जारी, मुंबई से 1.40 करोड़ बरामद

kumari ashu

नोटबंदी के बाद राज्य सरकार के पास नहीं है वेतनमाह देने का पैसाः आजम खान

Rani Naqvi

अयोध्या में सीएम योगी ने की त्रेतायुग की याद ताजा, दीपदान कर मनाई भव्य दीपावली

piyush shukla