featured देश यूपी राज्य

आज गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

cm yogi आज गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोरखपुर मंडल की 5 लोकसभा सीटों के संचालन समिति की बैठक में भाग लेने बुधवार को गोरखपुर 2 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

आज गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
आज गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

मिशन-2019 फतह करने के लिए देंगे मंत्र

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री और महामंत्री संचालन समिति को मिशन-2019 में फतह हासिल करने के टिप्स देंगे। बैठक में गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया, पडरौना और महराजगंज लोकसभा क्षेत्र की संचालन समिति से जुडे लोग हिस्सा लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक स्थानीय गोरखपुर क्लब में भाजपा की बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद कलेक्ट्रेट में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय नेपाल क्लब में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह सिविल कोर्ट में सिविल बार ऐसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

देश के लोकसभा चुनाव

आपको बता दें कि महज कुछ महीने बाद देश की चार विधानसभा और कुछ दिनों बाद देश के सबसे बड़े चुनाव यानि लोकसभा चुनाव हैं। जिनकी तैयारियों में पूरी राजनीतिक पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कस ली है।

साथ ही अब जनता को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता जनता के बीच जाकर कई बड़े-बड़े वादे कर चुके हैं। साथ ही इससे पहले कुछ राजनीतिक पार्टियां मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन की तैयारी कर रही है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी यह गठबधन बन पाता है कि नहीं। जाहिर सी बात है अगर यह गठबंधन बनेगा तो बीजेपी के लिए थोडी मुश्किलें बढ सकती हैं।

Related posts

राफेल से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा..

Mamta Gautam

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

mahesh yadav

एलन मस्क मंगल पर कैसे बसाएंगे नई दुनिया?

Mamta Gautam