लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया है।
Lucknow: Chief Minister Yogi Adityanath pays floral tribute to former Bharatiya Jana Sangh leader Deendayal Upadhyaya on his death anniversary pic.twitter.com/jIfTg8k5CV
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2021
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक समेत कई मंत्री और आलाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, उत्कृष्ट राजनीतिक मूल्यों के प्रतीक पुरुष, कुशल संगठनकर्ता, 'एकात्म मानववाद' और ' अंत्योदय' जैसे प्रगतिशील तथा सर्वसमावेशी विचारों के प्रतिपादक, प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 11, 2021
सीएम योगी के अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय सिद्धांत पर चलते हुए आज हम समस्त जनमानस का जीवनस्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा लक्ष्य है। पुण्यतिथि पर पंडित जी को सादर नमन। #SamarpanDiwas pic.twitter.com/li9UYbvLyq
— Hriday Narayan Dixit (@Speaker_UPLA) February 11, 2021
महान चिन्तक,संगठनकर्ता एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन, गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत #पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।#DindayalUpadhyay #SamarpanDiwas pic.twitter.com/13XiaUbs7H
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) February 11, 2021
#पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देश के हित को समर्पित रहा,
उन्होंने एकात्म मानववाद का जो दर्शन दिया वह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।
पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन … pic.twitter.com/tQl5f18nvd— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) February 11, 2021