featured यूपी

14 फरवरी को मथुरा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम

13 फरवरी को मथुरा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम

मथुरा: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार यानी 14 फरवरी को मथुरा जिले के दौरे पर रहेंगे। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day पर सितारों के मिलन से खूब उमड़ेगा प्‍यार, आप भी कीजिए इज़हार

मथुरा डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करीब सुबह 11:00 बजे पवन हंस हेलीपैड पर उतरेंगे और यहां से सबसे पहले श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने जाएंगे। यहां पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे। मुख्‍यमंत्री यहां पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।

संत विजय कौशल के आश्रम जाएंगे मुख्‍यमंत्री

सूबे के मुखिया पर्यटन सुविधा केंद्र पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बोर्ड बैठक में करीब 190 करोड़ रुपये की नवीन योजनाओं को स्वीकृति दी जानी है। करीब एक घंटे की इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी संत विजय कौशल के आश्रम जाएंगे।

नवनिर्मित यमुना घाट पर करेंगे आरती

इसके बाद सीएम योगी कुंभ मेला स्थल पर पहुंचेंगे, जहां विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके जनता को संबोधित करेंगे। यहां विनोद बाबा से मुलाकात करेंगे और फिर नवनिर्मित यमुना घाट पर यमुना की आरती करेंगे। इसके बाद शाम को करीब 4:10 बजे सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम पर एक नजर
  • 11:00 बजे मुख्यमंत्री पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • 11:15 बजे श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना करेंगे।
  • 11:35 बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे।
  • 12:15 बजे पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।
  • 01:10 बजे यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भाग लेंगे।
  • 02:15 बजे संत विजय कौशल महाराज के आश्रम जाएंगे।
  • 2:50 बजे मेला स्थल पर पहुंचेंगे, विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और जन संबोधन करेंगे।
  • 03:45 बजे बाबा देवरहा यमुना घाट पर आरती करेंगे।
  • 04:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts

बिहार में कोरोना की स्थिति भयावह, 24 घंटों में 6,133 नए केस आए

pratiyush chaubey

दिल्ली के अशोक विहार में तीन मंजिला इमारत हुई जमींदोज,2 मासूम की मौत,3 गंभीर रूप से घायल

rituraj

Aaj Ka Rashifal: 29 अगस्त को इन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा, जानें आज का राशिफल

Rahul