featured यूपी

CM Yogi Birthday: 51 वर्ष के हुए मुख्यमंत्री योगी, देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

yogi 1 CM Yogi Birthday: 51 वर्ष के हुए मुख्यमंत्री योगी, देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को 51वां जन्मदिन है। सीएम योगी के जन्मदिन पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें :-

Share Market Today: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18,500 के पार

जन्मदिन  के मौक पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

ओम बिड़ला ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध और खुशहाल बने तथा देश की प्रगति में अग्रणी योगदान देता रहे, यही कामना है।”

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।”

नितिन गडकरी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, ”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन को जमीन पर पहुँचाने में आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है।आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।”

Related posts

राखी सावंत ने पहनी मोदी के प्रिंट वाली मिनी ड्रेस, सोशल मीडिया में हंगामा

bharatkhabar

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 10,197 नए कोरोना केस, 301 की हुई मौत

Neetu Rajbhar

त्रिपुरा में भगवा राज का उदय, पीएम की मौजूदगी में बिप्लब ने ली शपथ

Vijay Shrer