Breaking News उत्तराखंड

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस वीरता सम्मान 2017 से किया पुलिस के जवानों को सम्मानित

cm rawat police सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस वीरता सम्मान 2017 से किया पुलिस के जवानों को सम्मानित

देहरादून। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शिरकते करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस विभाग में वीरता का सम्मान 2017 प्रदान कर जवानों को दिया। सीएम रावत ने कहा कि पुलिस कठिन परिस्थितियों में काम करती है। सीएम ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए राज्य में 156 पुलिस थानों के लिए सरकार द्वारा विशेष पुलिस सहायता निधि प्रदान की गई है।

cm rawat police सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस वीरता सम्मान 2017 से किया पुलिस के जवानों को सम्मानित

रविवार को बन्नू स्कूल ग्राउण्ड, रेसकोर्स में निजी चैनल द्वारा आयोजित पुलिस वीरता सम्मान 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पुलिस कठिन परिस्थितियों में कार्य करती है। पुलिस के जवानों को पुलिस वीरता सम्मान 2017 से सम्मानित किया। जो जवान सम्मानित किये गये उनमें एस.टी.एफ. देहरादून के उप निरीक्षक आशुतोष सिंह, सी.पी.यू देहरादून के उपनिरीक्षक दीवान सिंह ग्वाल, उप निरीक्षक महिपाल सिंह, उधम सिंह नगर से हेड कांस्टेबल जगत सिंह बेलवाल, रूद्रपुर से पुलिस आरक्षी महेन्द्र सिंह, काठगोदाम से पुलिस आरक्षी अम्बादत्त पाण्डे, हरिद्वार पी.ए.सी के कांस्टेबल विशम्बर दत्त जोशी, एस.डी.आर.एफ के कांस्टेबल विजय सिंह, नागरिक पुलिस देहरादून के कांस्टेबल आशा लाल, देहरादून के यातायात कांस्टेबल विजय प्रसाद एवं देहरादून की महिला कांस्टेबल मनाली राठी शामिल हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी, विधायक/मेयर विनोद चमोली, विधायक खजान दास, देशराज कर्णवाल, एडीजी अशोक कुमार आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Related posts

तीन दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूलः प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का फैसला

Rahul srivastava

म्यांमार सीमा पर भारत की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक, मारे गए कई नागा उग्रवादी

Pradeep sharma

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने काले धन पर रोक लगाने के फैसले को सराहा

shipra saxena