उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत ने सेना और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून। जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बडेना(बुंगली) का वीर सैनिक राजेन्द्र सिंह बुंगला जो सेना के टीए जाट बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात थे, आंतकी मुठभेड़ में शहीद हो गए। स्व. राजेन्द्र बुंगला का पार्थिव शरीर, शनिवार को सेना के विमान द्वारा पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय लाया गया जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सेना द्वारा शहीद को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

cm rawat 16 सीएम रावत ने सेना और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

वीर सपूत स्व. राजेन्द्र सिंह बुंगला की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शहीद स्व. राजेन्द्र सिंह बुंगला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिये शहीद हुए वीर सपूत स्व. राजेन्द्र सिंह बुंगला की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवारजनों के साथ है, हरसंभव मदद प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। देश की रक्षा करने के लिए हमारे जवान, हमारी सेना हरदम तैयार है। शहीद के पार्थिव शरीर को जिलाधिकारी सी.रविशंकर, बिग्रेडियर रंजन मलिक सेना मेडल, बिग्रेडियर विनोद चंद, कर्नल एम.एस. वल्दिया, कर्नल ए.के.सिंह, कर्नल एस.सी.चैहान, अपर जिलाधिकारी आर.डी.पालिवाल आदि के द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Related posts

उत्तर प्रदेश में जमकर हुआ PCS अफसरों का तबादला, देखिए पूरी लस्ट

Neetu Rajbhar

बुलंदशहर हिंसा: गोकशी मामले में दो नाबालिगों के नाम एफआईआर, पुलिस ने की पूछताछ

mahesh yadav

देहरादून के मशहूर होटल इंद्रलोक को कोरांटीन फैसिलिटी के लिए देने के संदर्भ में मोहित डांग ने प्रदेश सरकार को भेजा लेटर

Shubham Gupta