Breaking News featured उत्तराखंड देश

विजय दिवस के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आज के दिन को विश्व इतिहास में बताया महत्वपूर्ण

505e7fa2 0950 4968 80cf 8b4049b48619 विजय दिवस के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आज के दिन को विश्व इतिहास में बताया महत्वपूर्ण

उत्तराखंड। देश के लिए आज बड़े ही गौरव का दिन है। ​क्योंकि आज भारत-पाक युद्ध को पूरे 50 साल हो चुके हैं। जिसके चलते बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर ज्योति से ‘‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’’ प्रज्‍ज्वलित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को घुटनों पर टेक दिया था-

बता दें कि भारतीय सेना ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान​ को हराकर इतिहास में एक बड़ी जीत दर्ज की थी। इस युद्ध में सेना के जज्बे को सलाम। क्योंकि भारतीय सेना इस युद्ध में अपनी पूरी मजबूती के साथ लड़ी थी। वहीं आज भारत-पाक युद्ध को 50 साल पूरे होने पर सभी नेता जंग में श्हीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की महान सेना ने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया था। भारत की सुरक्षा और विश्व के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे सैनिकों को वीरता का परिणाम है। हमारे जवानों के अद्भुत पराक्रम से इस युद्ध में एक बड़ी विजय भारत को प्राप्त हुई थी। इस युद्ध में देश के शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

इन लोगो ने भी शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि-

इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर के.बी.चन्द एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

अंबिका चौधरी को उमाशंकर सिंह ने कहा धोखेबाज, ये है पूरा मामला

sushil kumar

पूनम रुहेला फिर बनीं परीक्षितगढ़ आयोजन गठन समिति की अध्यक्ष

Trinath Mishra

शिशु मुद्रा योजना के तहत ऐसे करें आवेदन और पाए 50,000 रूपये की राशि का लोन

Shubham Gupta