उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत ने किया डी.ए.वी पीजी कॉलेज में जियो वाई-फाई का लोकार्पण

cm rawat 5 सीएम रावत ने किया डी.ए.वी पीजी कॉलेज में जियो वाई-फाई का लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बीते शनिवार को डी.ए.वी.पी.जी. कॉलेज देहरादून में छात्रसंघ सप्ताह समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने डीएवी पी.जी कॉलेज में जियो वाई-फाई सेवा का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कॉलेज में एजुसेट एवं स्मार्ट क्लासेज की स्वीकृति प्रदान की तथा डीएवी न्यूज लेटर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कॉलेज का छात्रसंघ समारोह उत्साहजनक रहा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शैक्षणिक सत्र उत्कृष्टता प्रदान करने वाला रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे।

cm rawat 5 सीएम रावत ने किया डी.ए.वी पीजी कॉलेज में जियो वाई-फाई का लोकार्पण

बता दें कि नौजवानों का भविष्य तभी सुरक्षित होगा जब प्रदेश पूर्णतः भ्रष्टाचार मुक्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष में संस्थागत भ्रष्टाचार समाप्त किया है। एनएच भूमि मुआवजा अनियमितता में 20 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 02 हजार से अधिक लोग फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी से निकाले जा चुके हैं। प्रदेश ने ऊर्जा के क्षेत्र में एक साल में 200 करोड़ रूपये से अधिक मुनाफा कमाया। परिवहन के क्षेत्र में डेढ़ सौ करोड़ रूपये की आय अर्जित की। जिसे अगले वर्ष 400 करोड़ से ऊपर पहुंचायेंगे। खनन से राज्य के राजस्व में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

वहीं इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, विधायक श्री गणेश जोशी, भाजपा नेता श्री सुनील उनियाल ‘गामा’, प्राचार्य डीएवी पी.जी. कॉलेज देहरादून डॉ.देवेन्द्र भसीन, छात्र संघ अध्यक्ष सुभम सिमल्टी, महासचिव आकाश गौड़, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष रावत एवं महाविद्यालय के शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

नौशेरा सेक्टर में पाक ने की गोलीबारी, भारतीय जवान शहीद, दागा जा रहा माेर्टार

bharatkhabar

BRD मेडिकल कॉलेज मामला: कफील खान को इलाहाबाद हाइकोर्ट से मिली जमानत

Rani Naqvi

घाटी के हालातों में सुधार, युवा पत्थरबाजी छोड़, ले रहे खेलों में रूची

Rani Naqvi