उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया

cm rawat 2 1 सीएम रावत ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश के गांव में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम से अधिकारियों को भी जानकारी मिलती है कि आमजन की समस्या क्या है। समस्या की जानकारी मिलने के बाद ही उसका समाधान किया जा सकता है और समाधान बातचीत करके ही निकाला जा सकता है। मैं लोगों का हवन करना चाहता हूं कि वह अपने अधिकारियों से मिलकर उन्हें अपनी समस्याएं समझाएं।

cm rawat 2 1 सीएम रावत ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया

बता दें कि सड़कें जाम करने, धरना प्रदर्शन करने से कोई लाभ नहीं होगा, अंत में बैठकर ही समस्या का समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से मिलकर प्राप्त की जा सकती है। सरकार की कोशिश है कि गरीब लोगों का जीवन स्तर सुधारा जाए। उसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होंगी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपना देखा है कि आजादी के 75वें वर्ष 2022 तक देश के प्रत्येक नागरिक के पास अपना घर होना चाहिए, उसके पास गैस कनेक्शन होना चाहिए, शौचालय होना चाहिए बिजली का कनेक्शन होना चाहिए। आयुष्मान भारत के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा के लाभ पहुंचाना लक्ष्य है। इसके तहत गरीब लोगों को 5 लाख रूपए तक का इलाज कराया जा सकता है।

Related posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देवभूमि में तैयारियां जोरों पर

piyush shukla

कठुआ गैंगरेप मामले पर स्वत: संज्ञान ले सकता है सुप्रीम कोर्ट

Rani Naqvi

उत्तराखंड की महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य हुई कोरोना पॉजिटिव

Shagun Kochhar