featured उत्तराखंड

सीएम रावत ने जनपद टिहरी में नैनबाग के पास हुई वाहन दुर्घटना पर  व्यक्त किया गहरा शोक

trivendra singh rawat cm uk सीएम रावत ने जनपद टिहरी में नैनबाग के पास हुई वाहन दुर्घटना पर  व्यक्त किया गहरा शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद टिहरी में नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर नैनबाग के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं। 

बता दें कि उन्होंने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने माता मंगला जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि माता मंगला जी द हंस फाउंडेशन, हंस लोक कल्याण समिति तथा हंस कल्चर सेंटर जैसी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 

वहीं समाज में गरीब तथा बेसहारा लोगों के स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-सेवा के लिये समर्पित उनका परोपकारी व्यक्तित्व, हम सबके लिये प्रेरणादायी है।

Related posts

अनिल के0 रतूड़ी ने ऑल इण्डिया पुलिस बैडमिन्टन चैम्पियनशिप 2018 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

Rani Naqvi

आज से शुरू होगा पीएम मोदी का बैंकॉक दौरा, जाने किन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Rani Naqvi

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का शुभारंभ

bharatkhabar