featured उत्तराखंड खेल राज्य

सीएम रावत ने ओलंपिक में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह सीएम रावत ने ओलंपिक में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ओलंपिक में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व.हरदयाल सिंह ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से राष्ट्रीय हॉकी टीम में अपनी जगह बनायी थी। विश्व में भारत को हॉकी के खेल में पहचान दिलाने में उनका सराहनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को खेल जगत के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

 

स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह सीएम रावत ने ओलंपिक में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

 

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पर्वतीय गांधी और उत्तराखण्ड आन्दोलन के प्रणेता स्व.इन्द्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। स्व.इन्द्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड आंदोलन को नेतृत्व प्रदान कर स्व.बडोनी ने राज्य निर्माण के लिये मजबूत आधार तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको स्व.बडोनी जी के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास करने हेतु अपना अहम योगदान देना होगा, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related posts

अल्मोड़ा पर्यटन विभाग एवं रॉक लिजार्ड द्वारा साहसिक खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Neetu Rajbhar

12 और 13 नवंबर को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक

Rahul srivastava

आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद सीएम त्रिवेंद्र रावत ने संभाला कामकाज

Aman Sharma