उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत ने प्रदेशवासियों को दी महावीर जयन्ती की बधाई और शुभकामनाएं

cm rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महावीर जयन्ती की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। महावीर जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सबको समान नजर से देखने वाले भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। भगवान महावीर ने अहिंसा को ही परम् धर्म माना और समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।

cm rawat
cm rawat

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर को वर्धमान भी कहा जाता है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के विषय में लोगों को ज्ञान दिया। भगवान महावीर ने युवावस्था में ही सांसारिक मोह-माया, सुख और ऐश्वर्य के साथ ही अपना राज्य छोड़कर सन्यास ग्रहण किया और अपना सम्पूर्ण जीवन संसार की भलाई के लिए समर्पित कर दिया।

वहीं उनका सम्पूर्ण जीवन समाज को अहिंसा और त्याग के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके सिद्धान्तों में विश्वशान्ति की प्रेरणा निहित् है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महावीर जयन्ती केवल एक पर्व या उत्सव ही नहीं बल्कि सत्य, सादगी, अहिंसा और पवित्रता का प्रतीक है। इस पर्व पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हमें अपने जीवन से झूठ, कपट, लोभ-लालच और दिखावे को दूर रखना चाहिए तथा सच्चा, शुद्ध और परोपकारी जीवन जीना चाहिए।

Related posts

नोएडा ग्रेटर नोएडा से रवाना हुए सैकड़ों किसान, लखनऊ पंचायत में होंगे शामिल

Rani Naqvi

आजम ने इशारों-इशारों में कसा सीएम पर तंज, हमारे यहां ‘शैतान’ नहीं मनाते ईद

lucknow bureua

Kedarnath Dham Yatra: 25 अप्रैल से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, हर दिन 13,000 तीर्थयात्री करेंगे यात्रा

Rahul