उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत ने अल्मोड़ा में भतरोज खान रामनगर मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में भतरोज खान रामनगर मोटर मार्ग पर कालीधार-मुहाना के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अल्मोड़ा और नैनीताल के जिलाधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

cm rawat
cm rawat

वहीं उन्होंने जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि राहत और बचाव कार्यों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। घायलों का हर संभव उपचार सुनिश्चित किया जाय। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना हेतु अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश भी दिये है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार 108 एम्बुलेंस सेवा, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम तथा एसडीआरएफ मौके पर भेज दी गई है।

बता दें कि आपदा प्रबन्धन के प्रशिक्षित स्वयं सेवकों द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। सल्ट, भिकियासैंण और भतरोज खान से डॉक्टरों की टीम भेजी गई है। अभी तक 13 घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

घने कोहरे की वजह से 4 अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, 20 लोग घायल 

Rani Naqvi

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्तराखंड सरकार ने देशी- विदेशी पर्यटकों के आवागमन पर लगाई रोक 

Rani Naqvi

रोहतक में बेटियों के सम्मान में दौड़े सितारे, चलाया गया ‘बेटी को सम्मान दिलाओं’ सामाहरों

Breaking News