राजस्थान Uncategorized

मुख्यमंत्री राजे और राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

punaj 1 मुख्यमंत्री राजे और राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रामनवमी 04 अप्रैल के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राजे ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जीवन में उच्च नैतिकता का जो उदाहरण हमें दिया है, हमें उससे सीख लेनी चाहिए और उसका अनुसरण करना चाहिए।

punaj 1 मुख्यमंत्री राजे और राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
भगवान श्रीराम ने सेवा, त्याग, और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए न्याय एवं सत्य को प्रतिस्थापित किया। भारतीय जनमानस पर उनका अमिट प्रभाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुनीत अवसर पर हम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए देश एवं समाज की उन्नति में योगदान देने का संकल्प लें।

इसके अलावा प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सिंह ने कहा कि रामनवमी के पावन पर्व पर हम सभी को समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने के साथ परस्पर प्रेम व सौहाद्र को बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से प्रयास करना चाहिये।

Related posts

प्रेदश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्थानीय सर्किट हाउस में जनता से मुलाकात की

Rani Naqvi

ई पलानीसामी होंगे तमिलनाडु के अगले सीएम, अाज कर सकते हैं शपथ ग्रहण

Rahul srivastava

पाकिस्तान की सरकार ने तुर्की के शिक्षकों को दिखाया बाहर का रास्ता

shipra saxena