featured उत्तराखंड खेल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित

Capture 37 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता और अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनका भव्य स्वागत किया उसके बाद उन्हे शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी। और आगे जीवन में भी बढ़ने के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह काम जरूर पूरा होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

cm manoj sarkar सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित

वहीं उन्होंने आगे कहा कि सरकार खेल को ऊपर ले जाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए खेल नीतियों में भी बदलाव लाया जा रहा है। ताकि राज्य से ज्यादा से ज्यादा युवा खेल में रूचि दिखाए और राज्य और देश का नाम रोशन करें। युवाओं को खेल के लिए जागरूक करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैँ। खेलों में युवाओं को आसुविधा न हो इसके लिए नई नीति तैयार की जा रही है। इस मौके पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद रही।

Related posts

बढ़ती महंगाई के बीच खाना बनाना हुआ मुश्किल, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

Aman Sharma

राजकुमार राव ने शाहरुख के बारे में बताई एक खास बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Hemant Jaiman

गिलानी के दामाद सहित सात की आज होगी पेशी, अलगाववादियों ने किया बंद का आह्वान

Pradeep sharma