featured मध्यप्रदेश राज्य

सीएम कमलनाथ ने युवा दिवस पर विद्यार्थियों और नागरिक बंधुओं को दी बधाई

कमलनाथ.. सीएम कमलनाथ ने युवा दिवस पर विद्यार्थियों और नागरिक बंधुओं को दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने स्वामी विवेकानन्द जयन्ती (युवा दिवस) पर विद्यार्थियों और नागरिक बंधुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कमलनाथ ने युवा दिवस पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार की ग्यारहवीं श्रृंखला में शामिल हो रहे युवाओं, नागरिकों और जन-प्रतिनिधियों को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार के फायदों को देखते हुए इसे अपने जीवन की दिनचर्या से जोड़ें। उन्होंने कहा कि तन और मन से स्वस्थ युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य बना सकते हैं।

 

कमलनाथ.. सीएम कमलनाथ ने युवा दिवस पर विद्यार्थियों और नागरिक बंधुओं को दी बधाई

इसे भी पढ़ें-स्वामी रामकृष्ण परमहंस की महासमाधि

 

सीएम कमलनाथ ने स्वामी विवेकानन्द के सन्देश का उल्लेख करते हुए कहा कि हर नागरिक स्वस्थ रहें, स्वस्थ मानसिकता रखें और स्वस्थ भारत का निर्माण करें। सूर्य नमस्कार की विशेषताओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक यौगिक क्रिया पूर्णतः वैज्ञानिक है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी धर्मो में अलग-अलग तरीकों से सूर्य उपासना का उल्लेख मिलता है। सूर्य हमें ऊर्जा और प्रकाश देता है जो जीवन के लिए जरुरी है। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि ऐसे देश में रहते हैं, जहां हर दिन सूर्य के दर्शन हो जाते हैं।

आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती हर वर्ष 12 जनवरी को मनाई जाती है। इस दिन को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन 1863 को कोलकाता के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। बचपन में उनका नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील थे।

इसे भी पढ़ें-स्वामी चिदानन्द ने भारतीय छात्र संसद राष्ट्रीय सम्मेलन में किया सहभाग

स्वामी विवेकानन्द ने अपने विचारों से ना सिर्फ भारत का नाम- रौशन किया बल्कि दुनिया में भी देश का मान बढ़ाया था। मालूम हो कि अमेरिका के शिकागो शहर में दिया गया उनका ओजपूर्ण भाषण आज भी काफी लोकप्रिय है। सन 1893 में उन्होंने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में दुनिया को हिंदुत्व और आध्यात्म का पाठ पढ़ाया था। यहां उन्होंने भारतीय संस्कृति और भारतीय ज्ञान से दुनिया को परिचय करवाया था।

Related posts

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कैप्टन बोले- I TOLD YOU SO…

Saurabh

तेजप्रताप यादव ने नीतीश को NO ENTRY का पोस्टर दिखाया

mahesh yadav

Nehru Memorial Name Change: अफसोस है कि नौबत यहां तक आ गई, नेहरू मेमोरियल का बदला नाम बदलने पर बोले शशि थरूर

Rahul