featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ‘इंटरनेशनल महिला दिवस’ की दी शुभकामनाएं, कहा-‘महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति’

TRIVENDRA 3 उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 'इंटरनेशनल महिला दिवस' की दी शुभकामनाएं, कहा-'महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति'

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश व देश वासियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। आगे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अनादिकाल से महिलाओं को शक्ति के रूप में पूजा व अर्चना की जाती रही है। महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।

8 मार्च दुनिया के इतिहास का खास दिन- त्रिवेंद्र सिंह

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि 8 मार्च दुनिया के इतिहास मे बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बड़े हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है। इतना ही नहीं नारी को हमारे शास्त्रों में देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहां नारियो की पूजा होती है वहां देवताओ का वास होता है।

सससससससससससससससससससससससससस उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 'इंटरनेशनल महिला दिवस' की दी शुभकामनाएं, कहा-'महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति'

महिला उत्थान के लिए अंध विश्वास का विनाश होना जरूरी- त्रिवेंद्र

महिला उत्थान पर बात करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए हमें भी कुछ रूढ़ि असमानताओ और अन्ध विश्वासो का विनाश करना होगा। हमें महिलाओ के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा। इसलिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए हमें अभी से कदम उठाने होंगे। और तो और हमारा प्रदेश तीलू रौतेली, रामी बौराणी, गौरा देवी का प्रदेश है।

हम महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित हैं- त्रिवेंद्र सिंह रावत

आगे सीएम रावत ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। हाल ही में सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार दिया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन मिल सकेगा और वे स्वावलंबी बन सकेंगी। इतना ही नहीं महिला सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को समान अधिकार और समान अवसर देने होंगे। हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक, मानसिक के साथ ही शारीरिक दृष्टि से भी सशक्त बनाया जा रहा है। उनके सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। बहनों को सशक्त करने के लिये हम महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज के दे रहे हैं।

घस्यारी योजना महिलाओं को बनाएगा सशक्त- त्रिवेंद्र

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही हमने घस्यारी योजना की शुरूआत की है। जिसमें महिलाओं को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। इस योजना से महिलाओं के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा। घस्यारी योजना न सिर्फ मातृशक्ति के सिर से घास का बोझ हटाने में कामयाब होगी बल्कि इससे जंगल जाते वक्त महिलाओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस तरह से ये योजना महिला सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम साबित होगी।

Related posts

अगले 5 सालों में बदलेगा देश में शिक्षा का स्तर: जावड़ेकर

piyush shukla

ब्राह्मण होने के बावजूद जयललिता को इन वजहों से दफनाया गया !

Rahul srivastava

पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर चीन के ढुलमुल रवैए पर सुषमा स्वराज का तंज

piyush shukla