Breaking News featured उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

636443617729690498 सीएम रावत ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून। रामनवमी के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंडवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भगवान राम के जन्मोत्सव का ये पर्व हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों, भक्ति, श्रद्धा, शक्ति, शान्ति, शील और सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है। 636443617729690498 सीएम रावत ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश वासियों को राम नवमी के शुभ अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि भगवान राम का संपूर्ण जीवन मर्यादा, त्याग एवं तपस्या की मिसाल है और आज कही अधिक प्रासंगिक है। राम चरित्र जीवन के हर क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने इस पावन पर्व पर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है।

Related posts

पति-पत्नी के बीच इन बातों से पैदा होती है कड़वाहट, भूलकर भी ना करें ये बातें

mohini kushwaha

गोवा के अरब तट पर भारत फ्रांस के बीच संयुक्त नौसेना अभ्यास शुरू

lucknow bureua

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर नहीं लगा ब्रेक,मुंबई में पेट्रोल 86.91 रु./ली, दिल्ली में 79.99 रु./ली

rituraj