Breaking News उत्तराखंड

वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र में सीएम ने अधिकारियों को किया सम्बोधित

trivendra वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र में सीएम ने अधिकारियों को किया सम्बोधित

देहरादून। मसूरी स्थित लाल बहादुक शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सम्बोधित करते हुए सबसे पहले आदि शंकराचार्य और सरदार पटेल को याद किया उन्होने कहा कि यहां पर देश के 22 राज्यों के 85 अधिकारियों की उपस्थिति हमारे देश की विशालता और विविधता में एकता की छाप को दिखा रहा है। ये नजारा कुछ इस तरह है कि जैसे आदि शंकराचार्य ने देश के सभी राज्यों को एक सूत्र में पिरोने के लिए देश भ्रमण करते हुए चार कोनों पर चार धाम की स्थापना कर देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया था वहीं सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद सभी राज्यों को भारतीय गणराज्य के तौर पर एक सूत्र में पिरोने का काम किया था।

trivendra वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र में सीएम ने अधिकारियों को किया सम्बोधित

इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने आये अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि अभी तक प्रारंभिक फेज में अधिकारी उप जिलाधिकारी, सी.डी.ओ, जिलाधिकारी के रूप में नीतियों, नियमों, निर्देशों का सिर्फ पालन कर रहे थे परन्तु अब बड़ी जिम्मेदारियों के साथ उन्हें नीतियोंनियमों के निर्धारण में भी अपनी भूमिका अदा करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा किआधुनिक संचार क्रांति को ध्यान में रखें, अपडेट रहें मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि आधुनिक कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी से लगातार अपडेट रहें क्योंकि नई पीढ़ी अधिक होशियार है, उन्हें रिस्पांस तेज चाहिये, इसलिये आई.ए.एस. अफसर भी आधुनिक तकनीकि के साथ लगतार रिस्पांसिव व अपडेटेड हों। अब व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर जनता अपनी समस्यायें एवं शिकायतें भेजती है और तत्काल प्रति उत्तर एवं समाधान की अपेक्षा करती है। अधिकारियों को भी नयी तकनीकि को अपनाना होगा। इसके साथ ही जनता के बीच जनसंवाद लगातार बनाए रखना होगा। जन संवाद से कई बार जनता के बीच में से बहुत अच्छे सुझाव एवं समाधान प्राप्त होते हैं, अतः जनता में संवाद लगातार बनाये रखें।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 5 अधिकारी शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह के फेज 3 प्रशिक्षण कार्यक्रम में 22 राज्यों के 85 अधिकारी हैं। अधिकांश अधिकारी वर्ष 2006 से 2008 बैच के हैं। उत्तराखण्ड काडर के बृजेश संत, राघव लंगर, राजेश कुमार, एस.एन.पाण्डे और विनोद रतूड़ी इस मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की सचिव राधिका झा, अकादमी की संयुक्त निदेशक आरती आहूजा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

मोदी सरकार के लिए 4 साल में सबसे भारी दिन आज, TDP लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

piyush shukla

शादी के दो महिने बाद पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, यहां क्लिक कर पढ़े पूरी खबर

Aman Sharma

भाजपा की वोटिंग परसेंटेज भी बनी मुश्किल का प्रमुख कारण, 22 फीसदी लुढ़का मतों का रुझान

Trinath Mishra