featured यूपी राज्य

लॉकडाउन के बीच शहर की सडकों पर लगा जाम

jaam लॉकडाउन के बीच शहर की सडकों पर लगा जाम

लॉकडाउन-5 के दौरान सरकरा ने कई चीजों में छूट दे दी है। ताकि लोग अपने काम को फिर से शुरू कर सके।

मेरठ। लॉकडाउन-5 के दौरान सरकरा ने कई चीजों में छूट दे दी है। ताकि लोग अपने काम को फिर से शुरू कर सके। लेकिन जहां सरकार के इस फैसले से फायदा दिखाई दे रहा है वहीं ये फैसला एक दूसरी तरफ से परेशानी का सबब भी बन रहा है। जिन सड़कों पर ल़कडाउन-4 तक कोई वाहन नहीं दिखाई देता था अब उन्हीं सड़कों पर लॉकडाउन-5 और सरकरा द्वारा दी गई छूट के चलते भारी जाम देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि लॉकडाउन के बीच शहर की सडकों पर सुबह भारी जाम देखने को मिला। रेलवे रोड चैराहे पर तो जाम की समस्या से निपटने के लिये पुलिस को यातायात कंट्रोल करना पड़ा। दिल्ली रोड बहादुर मोटर के सामने भी काफी देर तक जाम की स्थिति रही। यही स्थिति घंटाघर पर भी देखने को मिली। हालांकी जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शहर में लॉकडाउन अभी भी जारी है तथा सुबह के समय जरूरी वस्तुओं की दुकाने खोलने की अनुमति है परन्तु इसके बावजूद भी सडकों पर जिस प्रकार से ट्रेफिक दिखाई दिया उसे देखकर ऐसा लगा नही कि शहर में कही पर लॉकडाउन हो या उनका पालन कराया जा रहा हो।

https://www.bharatkhabar.com/meerut-police-got-success-in-1-year-old-case/

वहीं जाम के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग जाम में फंसे हुए हैं। कुछ समय पहले यहीं सड़के सन्नाटे से भरी हुई थी और आज यहीं सड़के जाम से भरी हुई हैं। कहने पर के लिए तो राज्यों में अभी भी लॉकलाउडन लगा हुआ है। लेकिन जिस तरह से सड़कों पर ये जाम देखने को मिला उससे देखकर तो लगता है कि कहीं पर भी लॉकडाउन का कोई पालन नहीं हो रहा है।

Related posts

ओला-उबर की देशव्यापी हड़ताल, ड्राइवरों ने लगाए कंपनियों पर आरोप

lucknow bureua

विवाद खत्म होने के बाद डोकलाम सीमा पर गश्त बढ़ाने को तैयार चीन

Pradeep sharma

24 नवंबर 2021 का पंचांग: बुधवार, जानें आज का शुभकाल और तिथि

Neetu Rajbhar