Breaking News featured देश यूपी

CISCE परिणाम घोषित: 10वीं में 98.54% तो 12वीं में 96.52% विद्यार्थी हुए पास

cisce board result studendts CISCE परिणाम घोषित: 10वीं में 98.54% तो 12वीं में 96.52% विद्यार्थी हुए पास
  • एजेंसी, नई दिल्ली

यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के बाद अब सीआईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट घोषित कर दिये गए हैं। इस बार काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजों में 10वीं में 98.54%, जबकि 12वीं में 96.52% विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। दोनों परीक्षाओं में 2.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे।

रिजल्ट के लिए www.cisce.org पर क्लिक कर सकते हैं। 12वीं में कोलकाता के देवांग और बेंगलुरु की विभा ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। 10वीं में मुंबई की जूही रूपेश कजारिया और मुक्तसर के मनहर बंसल ने टॉप किया, 99.60% अंक हासिल किए। दोनों परीक्षाओं में 2.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे।

13 मई तक कर सकेंगे री-चेकिंग के लिए आवेदन

अगर परीक्षार्थी अपने पेपर को दोबारा चेक करवाना चाहता है तो वह ऑफिशल वेबसाइट cisce.org पर आवेदन कर सकता है। रीचेकिंग की सुविधा रिजल्ट घोषित होने के अगले 7 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। 13 मई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

10वीं के रीजन वाइज टॉपर्स

  • पश्चिमी रीजन: 99.76%
  • दक्षिणी रीजन: 99.73%
  • पूर्वी रीजन: 98.06%
  • उत्तरी रीजन: 97.87%
  • विदेश रीजन: 100%

12वीं के रीजन वाइज टॉपर्स

  • दक्षिणी रीजन: 98.91%
  • पश्चिमी रीजन: 98.13%
  • पूर्वी रीजन: 96.66%
  • उत्तरी रीजन: 95.76%
  • विदेश रीजन: 99.69%

 

Related posts

जम्मू के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में दो लोगों की मौत, एक महिला घायल

kumari ashu

दिल्ली पहुंची ‘कोविशिल्ड’ की पहली खेप, पहले चरण में इनको लगेगा टीका

Aman Sharma

दुनिया को कोरोना में फंसाकर 10 हजार रूपये किलो बिकने वाले इन चूहों को क्यों मार रहा चीन?

Mamta Gautam